September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 26 सितंबर 26* शुक्रताल में गंदगी और बदहाल रास्ते, श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र की यह कैसी तस्वीर?

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

 मुजफ्फरनगर *धर्म और आस्था की नगरी शुक्रताल में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं । सामने आए शुक्रताल के कई रास्ते कीचड़, गंदे पानी और जलभराव से बदहाल नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर रास्तों की स्थिति इतनी खराब दिखाई दे रही है कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पैदल आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रताल स्थित हनुमान धाम प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर फैली गंदगी, कीचड़ और जलभराव की तस्वीरें व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद रास्तों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र सफाई की कमी है

Taza Khabar