मुजफ्फरनगर 26 सितंबर 26* तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार क्षेत्र के मेरठ रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मछुआरों वाली गली के बाहर उस समय हुआ, जब दक्षिणी सिविल लाइन निवासी बबली पत्नी राजू अपने परिवार के लोगों के साथ घर के समीप टहल रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबली अपने परिजनों के साथ टहलते हुए मछुआरों वाली गली के बाहर पहुंची थीं। इसी दौरान तेज गति से आई बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबली गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खालापार के थानाध्यक्ष विजय कुमार, चौकी प्रभारी असगर अली और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की सहायता से परिजन गंभीर रूप से घायल बबली को उपचार के लिए भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद बबली को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली
मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न
मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक