ब्रेकिंग न्यूज **
मुजफ्फरनगर 26 सितंबर 26*स्कूल जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती लापता,
मंसूरपुर के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शाहबुद्दीनपुर से स्कूल जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की।
काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली निवासी एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की।
More Stories
मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न
मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक
मथुरा 26 सितंबर 26*छात्र-छात्राओं ने क्विज, विज्ञान मॉडल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखाई प्रतिभा