मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: 15 सितंबर 26*पीनना बाईपास पर 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाईपास पर मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
More Stories
कानपुर15 सितंबर 26*कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला,
शामली ब्रेकिंग: 15 सितंबर 26*गाड़ी की साइड लगने को लेकर विवाद में चली गोली, सदर कोतवाली के पास फायरिंग से मचा हड़कंप
हरदोई 16 सितंबर 26*पुलिस का मानवीय चेहरा : हादसे के 8 मिनट में पहुंची खाकी, सरकारी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल