मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:30 जनवरी 25 *होटल मे की गई छापेमारी*
महाकुंभ मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिर्जापुर, नायब तहसीलदार सदर अरविंद पांडेय मय टीम द्वारा कटरा कोतवाली स्थित कोणार्क होटल पर रात्रि छापेमारी कर खाद्य पदार्थों का किया गया निरीक्षण एसडीएम सदर ने बताया यात्रियों को परोसे जाने वाले व्यंजनों के नमूने लिए जा रहे हैं सभी होटलों को सराय अधिनियम में पंजीकरण होना चाहिए उन्होंने बताया लगातार शिकायत एवं मीडिया मे आ रही ख़बरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के दिशानिर्देश में सभी होटलो, ढाबों, रेस्टोरेंटों पर छापेमारी की जा रही है खाद्य पदार्थ में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर होटल को सील करते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।