February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर28जनवरी24*मरीजों और उनके परिजनों को खिचड़ी वितरण के 100 रविवार पूरा हुआ*

मिर्जापुर28जनवरी24*मरीजों और उनके परिजनों को खिचड़ी वितरण के 100 रविवार पूरा हुआ*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक

मिर्जापुर28जनवरी24*मरीजों और उनके परिजनों को खिचड़ी वितरण के 100 रविवार पूरा हुआ*

विंन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रत्येक रविवार मरीजो एवं उनके परिजनों तक खिचड़ी की सेवा देने का आज 28 जनवरी को 100 वां रविवार पूरा हुआ । जिला मण्डलीय अस्पताल के महिला , पुरुष एवं जच्चा – बच्चा तीनो में भरपूर मात्रा में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट टेहरी का वितरण किया गया । इस सेवा का लाभ प्राप्त करने वाले लोगो से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि विन्ध्य फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा यह सेवा अति सराहनीय है जो एक निश्चित समय और स्थान पर अपनी सेवा देके न जाने कितनों को लाभ दे रहे है ।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण के मैनेजर आशुतोष ने बताया कि इसकी शुरुआत अचानक हमारे और ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी के मन मे आया था मात्र 50 पैकेट घर से ही रोटी – सब्जी तैयार करके रेलवे स्टेशन मीरजापुर से यह सेवा शुरू की गयी थी उसके बाद लोगो का सहयोग मिलता रहा जो धीरे धीरे 300 – 350 पैकेट हर रविवार भोजन का पैकेट वितरण निरन्तर चलने लगा । उपस्थित संस्था के सरंक्षक सीताराम कसेरा ने बताया कि आज के युवा अगर ऐसी निःस्वार्थ भाव से देकर मानवता का धर्म निभा रहे है उनको हम सबकॉ जरूर साथ देना चाहिए आज के युग मे लोग स्वंय में इतना व्यस्थ रहते है ये लोग तो अपना समय तन मन धन से सेवा दे रहे हैं जो अति सराहनीय है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु – ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी, सचिव अभिषेक साहू, विनय ऊमर, मोहित कसेरा, अक्षत गुप्ता, शशांक गुप्ता, हर्षित वर्मा, आदित्य बरनवाल, निश्चल गुप्ता, रौनक़ कसेरा सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे ।

Taza Khabar