मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर23मई24*बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को सम्बोधित कर केन्द्र सरकार और इंडिया गठबंधन को लगाई फटकार।
*बसपा सुप्रीमो मायावती ने मड़िहान तहसील के देवरी कला गांव में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और केन्द्र सरकार और इंडिया गठबंधन को जमकर लताड़ लगाया*
आज जिला मिर्जापुर के मड़िहान तहसील के देवरी कला गांव में बसपा सुप्रीमो मायावती का स्वागत किया गया तथा उनको चांदी का हाथी भेट किया गया, इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार जो राशन मुफ्त में देती है वो तो जनता के टैक्स के पैसों से ही देती है कोई अपने पास से नहीं देती उनका ये भी कहना था कि इस मुफ्त के राशन से किसी का कोई स्थाई भला होने वाला नहीं है। पिछले दस सालों से केन्द्र में मंत्री पद पर रहते हुए भी सांसद ने मिर्जापुर लोकसभा के जिन क्षेत्रों में पानी और मूलभूत समस्याएं हैं उनको दूर नहीं कर सकी और ना ही वाणिज्य और उद्योग मंत्री होने के बावजूद कोई उद्योग ही लगवा सकी। उन्होंने मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी, भदोही लोकसभा प्रत्याशी हरि शंकर सिंह और राबर्ट्सगंज सोनभद्र लोकसभा के प्रत्याशी धनेश्वर गौतम को भारी मतों से जिताने की अपील किया।

More Stories
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*
रोहतास 2 मार्च 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान एवं होली मिलन समारोह*