March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर:22 सितंबर 25 *अधिवक्ताओं को प्रत्येक माह ₹10000 का दिया जाए अनुदान भत्ता,

मिर्जापुर:22 सितंबर 25 *अधिवक्ताओं को प्रत्येक माह ₹10000 का दिया जाए अनुदान भत्ता,

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक

मिर्जापुर:22 सितंबर 25 *अधिवक्ताओं को प्रत्येक माह ₹10000 का दिया जाए अनुदान भत्ता,

सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश*

मिर्जापुर*अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट जिला अध्यक्ष आप विधि प्रकोष्ठ मिर्जापुर

अधिवक्ता की समस्याओं को लेकर एवं अधिवक्ता समाज के ऊपर हो रहे कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मिर्जापुर को सौंपा

आज आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष मिर्जापुर मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे अन्याय पूर्ण करवाई के खिलाफ अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, प्रत्येक अधिवक्ता को ₹10000 मासिक अनुदान भत्ता देने एवं प्रत्येक अधिवक्ता को लाइब्रेरी एवं चैंबर की स्थापना के लिए ₹500000 की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित जिला अधिकारी मिर्जापुर को सौंप कर तत्काल अधिवक्ता के हित के लिए कदम उठाने की मांग किया गया

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज अधिवक्ता समाज के ऊपर लगातार अत्याचार अन्याय बढ़ रहा है अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ने वाला अधिवक्ता समाज की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार कोई भी कानून नहीं ला रही है उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोडक्शन एक्ट एवं प्रत्येक अधिवक्ता को ₹10000 मासिक अनुदान भत्ता देकर अधिवक्ता समाज को एक सहारा प्रदेश सरकार को और बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश को देना चाहिए
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता समाज के लिए प्रदेश सरकार का कोई भी कल्याणकारी कार्यक्रम नहीं चला रहा है अधिवक्ता रोज मेहनत और परिश्रम के बल पर गरीबों और सताए हुए व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करता है लेकिन उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता समाज के ऊपर ही लगातार अन्याय पूर्ण कार्रवाई हो रही है उन्होंने वाराणसी और मिर्जापुर की घटना के संबंध में कहा कि वाराणसी और मिर्जापुर के अधिवक्ता समाज के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है और अधिवक्ता समाज के ऊपर किसी प्रकार का अन्याय आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने सभी अधिवक्ताओं के लिए ₹500000 तक की अनुदान राशि चैंबर और लाइब्रेरी बनाने के लिए देने की मांग किया प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मिर्जापुर अनिल कुमार एडवोकेट संतोष पाल एडवोकेट ओम प्रकाश एडवोकेट राजमणि दुबे एडवोकेट अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट राम मौर्य एडवोकेट इत्यादि अधिवक्ता सम्मिलित रहे

Taza Khabar