मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:18 अगस्त 25 *अवैध कब्जेदार के विरुद्ध दर्ज हुआ FIR*
जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार आईएएस के आदेशानुसार एवं एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र के निर्देश पर अवैध कब्जेदार के विरुद्ध दर्ज हुआ FIR.
वृद्ध महिला की भूमि पर धारा 24 के उपरांत विपक्षी द्वारा राजस्व टीम के मना करने के बाद भी दूबारा जोत लिया था। एसडीएम सदर ने राजस्व निरीक्षक अमरेश सिंह, लेखपाल दिलीप कुमार सिंह को कोतवाली देहात भेज कर FIR दर्ज़ कराया।
वृद्ध महिला बुद्धनीं देवी ग्राम इंदिपर्वत कोतवाली देहांत की रहने वाली है। ग्राम के ओमप्रकाश पांडेय आदि द्वारा जबरन उसकी भूमि पर कब्जा किए थे. भूमि को नहीं छोड़ रहे थे। वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी से फ़रियाद की थी। थाना प्रभारी देहात सदानंद सिंह ने तत्परता दिखाते हुए विपक्षी के विरुद्ध BNS 2023 की धारा 115(2),352,351(2),326(e), 3(5), SC/ST अधिनियम 1989 की धारा 3(1) द , 3 (1)(ध),3(2) (व) जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। विपक्षियों में जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर की कार्रवाई से हडकंप मच गया है। सीओ सदर अमर बहादुर ने प्रकरण में कड़ी कार्रवाई हेतु कहा है।
असहाय, महिलाओं एवं वृद्ध नागरिको की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*