मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:15 दिसम्बर 24 *निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन*
निःशुल्क नेत्र जाँच और उपचार शिविर का आयोजन
आज आइवा हॉस्पिटल द्वारा समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर डा० मिठाई लाल मौर्य एवं ई० विवेक बरनवाल (प्रबंधक सेमफोर्ड स्कूल) के सौजन्य सेमफोर्ड स्कूल, बड़ी बसही, मीरजापुर में 15-12-2024 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डा० वरुण मौर्य एवं उनकी टीम नेत्र परीक्षक अजय कुमार बिन्द, अरुण कुमार मौर्य एवं मनोहर द्वारा 115 मरीजों के आँखों की जाँच, परामर्श, एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण बिल्कुल नि:शुल्क किया गया ।
इस नेत्र परीक्षण शिविर में 45 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया है और ऑपरेशन दिनांक 18-12-2024 एवं 22-12-2024 को को आइवा हॉस्पिटल, सिविल लाइन्स, रोड, रमईपट्टी, मीरजापुर में किया जाएगा।

More Stories
नई दिल्ली25जुलाई26*हारे प्रधान झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री को बचाने के सारे दांव हुए नाकाम
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*