मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर15जून24*दिन में हीट वेब का ताण्डव रात में ट्रांसफॉर्मर का ताण्डव*
मिर्जापुर– नगर के साबरी चौराहा स्थित एक ट्रांसफार्मर में रात्रि में अचानक आग लगने से वहां पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया स्थानीय निवासियों के मुताबिक रात्रि लगभग 1:00 बजे वहां लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई आज इतनी भीषण थी की आसपास घरों के लोगों ने दूसरे के घरों में कूद कर अपनी जान बचाई वहां के निवासियों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर में पहले भी कई बार आग लग चुकी है और इसकी सूचना बिजली विभाग को कई बार दिया जा चुका है मगर बिजली विभाग की उदासीनता के कारण कभी भी इससे भी बड़ी घटना घटित हो सकती है, शायद विभाग को किसी बड़ी घटना का ही इंतजार है। लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर को यहां से हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखा जा चुका है मगर बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में है। स्थानीय निवासी शक्ति जायसवाल के मुताबिक आज इतनी भीषण थी कि उनके परिवार के लोगों ने बगल में कूद कर अपनी जान बचाई।

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य