June 13, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर13जुलाई24**राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33959 मुकदमें निस्तारित किये गए।

मिर्जापुर13जुलाई24**राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33959 मुकदमें निस्तारित किये गए।

मिर्जापुर 13जुलाई 24 : बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर13जुलाई24**राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33959 मुकदमें निस्तारित किये गए।

*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33959 मुकदमें निस्तारित और सम्बन्धित न्यायालयों ने 11.34 लाख रूपया जुमार्ना वसूल किये और मृतको व घायलों को 5.19 करोड़ रूपये का प्रतिकर एवार्ड पारित*

मीरजापुर-माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यकम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना वाहन अधिकारण श्री सत्य प्रकाश एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये।
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनमोन पाल ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण के साथ आवश्यक बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालतें को सफल बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को निस्तारण करने एवं वादकारियों को व्यापक सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए।
निस्तारित मुकदमों का विवरण
जनपद न्यायाधीश श्री अनमोन पाल ने कुल 03 आर्बिट्रेशन तथा मिसलिनियस मामलों का निस्तारण किए और रू0 7.82 लाख आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने पारिवारिक मामलों में सुलह-समझौत कराते हुए पति-पत्नी को साथ-साथ रहने के लिए राजीखुशी घर भेजे। 28 पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण श्री सत्य प्रकाश ने 79 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 5 करोड़ 18 लाख, 61 हजार 905 रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये गये। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन श्री बृजेश नरायण मिश्र ने कुल 03 मुकदमों का निस्तारण किए।
प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश श्री बलजोर सिंह ने 03 मिसलिनियस मुकदमों का निस्तारण किए और 1000 रूपया जुर्माना वसूल किए। विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.टी. एक्ट श्रीमती अजंना ने 01 मिसलिनियस मुकदमों का निस्तारण किए और 500 रूपया जुर्माना वसूल किए।
अपर जनपद न्यायाधीश-तृतीय श्री सन्तोष कुमार गौतम ने 01 मिसलिनियस मुकदमों का निस्तारण किए और 1000 रूपया जुर्माना वसूल किए। अपर जिला जज/सचिव डीएलएसए श्री विनय आर्या ने 534 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का
निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और लगभग 6.49 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये। विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट, श्री चन्द्र गुप्त यादव ने 40 मिसलिनियस तथा विद्युत के 05 वादों का निस्तारण किए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संजीव कुमार त्रिपाठी ने कुल 2202 मुकदमों का निस्तारण किए और 06
लाख 17 हजार / जूर्माना वसूल किए।
सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने कुल 12 सिविल व सक्सेशन वादों का निस्तारण की और लाखोंरूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान की। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विकास कुमार सिंह ने कुल 330 मुकदमों का निस्तारण किए और 50.2 लाख रूपये जुर्माना वसूल किए।
अपर सिविल जज (सी०डि०) -2 श्रीमती पल्लवी सिंह ने 264 मुकदमों का निस्तारण की और 8500 रूपया जुर्माना वसूल की। सिविल जज (सी०डि०) / एफ.टी.सी० श्रीमती अंजूम शैफी ने 252 मुकदमों का निस्तारण की और 2500 रूपया जुर्माना वसूल की। सिविल जज (जू०डि०) सुश्री अनिमा मिश्रा ने 05 दीवानी वाद व सक्सेशन वाद को निस्तारित की और 04 लाख 38 हजार 864 रूपये का सक्सेशन प्रमाण पत्र जारी की। अपर सिविल जज (जू.डि.) -1 श्री मीना अख्तर ने 107 मुकदमों का निस्तारण किए और 2520 रूपया जुर्माना वसूल किए। और सुश्री प्रियंबदा लाल ने 250 मुकदमों का निस्तारण की और 2500/- जुर्माना वसूल की। श्रीमती रूचि भाटी ने 170 मुकदमों का निस्तारण की और 1420 रूपया जुर्माना वसूल की। सुश्री प्रीति ग्राम न्यायालय मड़िहान ने 41 मुकदमों का निस्तारण की और 410 रूपया जुर्माना वसूल की। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / नोडल अधिकारी रा.लो.अ. श्री शिव प्रताप शुक्ला के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार/ नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, चकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व वाद कुल 16906 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद ने 2531 मुकदमों का निस्तारण किए। विद्युत विभाग के 46 प्री-लिटिगेश मामलों का निस्तारण किए। ई-चालान यातायात के 3876 चालानो का निस्तारण हुआ और 08 लाख 95 हजार 300/- रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए और सहायक को दिलाये। आरटीओ विभाग से 1720 मामलों श्रमायुक्त ने 06 मुकदमें का निस्तारण किए और 12.21 लाख पीड़ित का निस्तारण किए और 1.30 करोड शमन शुल्क वसूल किए। राष्ट्रीय लोक अदालत, में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्री सुरेन्द्र कुमार राय, श्री दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बद्री विशाल, रंजीत कुमार डाटा आपरेट, पी०एल०वी० श्री जय प्रकाश, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.