मिर्जापुर 10 नवंबर 26*मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट*

मिर्जापुर। मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए डाउन लाइन पर परिचालन बंद कर दिया। अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से जारी है।
रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी करते हुए सुधार कार्य कर रही हैं।
*डायवर्ट की गई ट्रेनें:*
ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को प्रयागराज जंक्शन – प्रयागराज रामबाग – बनारस – वाराणसी जंक्शन – पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 26505, 12167 और 22971 का भी मार्ग बदलकर प्रयागराज जंक्शन – प्रयागराज रामबाग – बनारस के रास्ते संचालित किया जा रहा है।
*रद्द ट्रेन:*
गाड़ी संख्या 63238 (सूबेदारगंज – पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी पर खड़ी है।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है।
More Stories
बांदा 11नंबर 26*कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती*
बांदा 11नवंबर26*जुआ खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद*
हरदोई 11 नवम्बर 26*भीषण सड़क हादसा: आईटी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की मौत, पत्नी और दो बच्चों की भी गई जान*