June 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर: 9जून 26 *10 दिवसीय कार्यशाला का संगीतमय समापन*

मिर्जापुर: 9जून 26 *10 दिवसीय कार्यशाला का संगीतमय समापन*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर: 9जून 26 *10 दिवसीय कार्यशाला का संगीतमय समापन*

आज दिनांक 9 जून 2026 को संत कबीर अकादमी मगहर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 10 दिवसीय कार्यशाला जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मीरजापुर में समापन हुआ। आज कार्यशाला समापन के मुख्य अतिथि के पद्म श्री उर्मिला श्रीवास्तव रही, विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ गणेश प्रसाद अवस्थी काशी प्रांत अध्यक्ष संस्कार भारती , विशिष्ट अतिथि वेद मूर्ति आचार्य अगस्त्य द्विवेदी प्रधानाचार्य मां विंध्यवासिनी वेद पाठशाला विंध्याचल रहे । कार्यक्रम मे छात्रों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एवं कजली तथा पारंपरिक गीत प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों को पारंपरिक गीत का महत्व बताया गया, तथा कजली गीत के माध्यम से पूरे कार्यक्रम में लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिह्न अतिथियों को भेंट किया तथा आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम की प्रशिक्षिका डॉ जाह्नवी पाण्डेय रही।संचालक शिव राम शर्मा जिला महामंत्री संस्कार भारती ने किया।कार्यक्रम में 100छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर डॉ भुवनेश्वर द्विवेदी, मंजुला कुशवाहा ए .आर. पी . छानबे चौलर लोक गीत गायक जटा शंकर, अमरेंद्र कुमार दूबे एडवोकेट, महेश, अशोक, पप्पू विश्वकर्मा, ब्रह्मदीन तथा छात्रउपस्थित रहे।

Taza Khabar