March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्ज़ापुर28 मार्च 26*राष्ट्रीय संगोष्ठी : लोक संस्कृति और डॉ क्षमा शंकर पांडेय का साहित्य

मिर्ज़ापुर28 मार्च 26*राष्ट्रीय संगोष्ठी : लोक संस्कृति और डॉ क्षमा शंकर पांडेय का साहित्य

मिर्ज़ापुर28 मार्च 26*राष्ट्रीय संगोष्ठी : लोक संस्कृति और डॉ क्षमा शंकर पांडेय का साहित्य

नवांकुर संगीत समारोह में युवा कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया

यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता

मिर्ज़ापुर *उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक संस्कृति पर संगोष्ठी और नवांकुर संगीत समारोह में युवा कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतर्रा के ताकेत कुमार द्वारा ध्रुपद-धमार की गंभीर प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद वाराणसी के शिवांश सिंह ने सितार वादन कर सुरों की मधुर धारा प्रवाहित की। प्रोफेसर माइकल बोनोलेक ने अपने संबोधन के साथ ही एक भजन गाकर सभी को अभिभूत कर दिया। प्रणव शंकर ने ख्याल-तराना प्रस्तुत कर शास्त्रीय गायन की छटा बिखेरी। विंध्याचल के मयंक कुमार ने बांसुरी वादन से वातावरण को सुरमय बनाया। प्रयागराज की स्वस्ति टंडन ने ठुमरी-दादरा की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर खूब सराहना अर्जित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश गंभीर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रामनारायण तिवारी उपस्थित रहे। सारस्वत वक्तव्य प्रो. शिशीरचंद्र उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। अन्य वक्ताओं में डॉ. के.पी. त्रिपाठी, प्रो. डॉ. माइकल ब्लोनेक, शिवानंद सिंह, डॉ. जाह्नवी पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्र एवं श्वेता तिवारी शामिल रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव एवं रेनू श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भुवनेश्वर द्विवेदी ने स्वागत वक्तव्य दिया और कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र तिवारी एवं शिवराम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में समाज सेवी परितोष कुमार यादव और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गणेश गंभीर, राम किशोर शर्मा, प्रो. शिशीरचंद्र उपाध्याय, किरण शर्मा, रामनारायण तिवारी, के.पी. त्रिपाठी, लालमणि ओझा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी ने सराहना की।

Taza Khabar