महोबा25जुलाई24*अनियंत्रित होकर पलटे टैक्टर से हुई 3 मौत लेकिन22 दिन बाद भी एफआईआर नहीं
थाना के चक्कर लगा कर परेशान पीड़ित पहुंचा मुख्यालय
घटना में पत्नी पुत्री को गवाने वाले पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई फरियाद
अजय विश्वकर्मा महोबा यूपी आज तक
महोबा।खरेला थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर ट्राली की घटना में दो महिला और एक बच्ची की मौत की वारदात पर पुलिस ने 22 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि चर्चित घटना दिवस पर कमिश्नर डी आई जी और डीएम एसपी और एसडीएम तक मौके पर पहुंचे थे। सप्ताह भर से थाना के चक्कर लगा का हारा पत्नी पुत्री को खोने वाले पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय की फरियाद लगाई है।
थाना पनवाड़ी के अशोक नगर निवासी जयहिंद पुत्र छविलाल ने दी शिकायत में बताया कि थाना राठ ग्राम शेदपुर रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में पत्नी शिवपति और पुत्री राखी उर्फ आरो 6साल के साथ गया था। वहीं से प्रसाद चढ़ाने के कार्यक्रम में काकून के हनुमान जी मंदिर ट्रैक्टर में सवार अन्य लोगो के साथ जा रहे थे। ट्रैक्टर चला रहे गांव के हि नरेंद्र पुत्र बद्री ने मना करने के बाद भी तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ाया। थाना खरेला के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस के आगे अनियंत्रित गति में ट्रेक्टर ट्राली सड़क किनारे पलट गया था।जिसमे पत्नी शिवपति और पुत्री राखी उर्फ आरो व देवेंद्र की पत्नी प्रीति सहित तीन की मौत हो गई थी। अन्य एक दर्जन भर घायल लोग इलाज बाद ठीक हो गए थे। मामले पर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई मौत की तहरीर थाना खरेला पुलिस को दी लेकिन कोई कार्यवाही के बजाय टरकाते रहे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर न्याय की फारिया लगाई है। थाना प्रभारी जीसी कनोजिया ने बताया कि मुझे पता नहीं पीड़ित ने कब तहरीर दी और कब थाना आया था। जानकारी करके मामले पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया