महोबा24जून2023*कोटेदार के घर से पाच लाख के आभूषण की चोरी, दीवार फांद कर घुसे अज्ञात चोरों ने की वारदात
महोबा। थाना खरेला के ग्राम कुड़ार कोटेदार के घर रात्रि में दीवार फांद कर घुसे अज्ञात चोर करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति पार कर गए।
सुबह जागे परिजनों ने अलमारी खुली और समान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। कोटेदार थाना पहुंचकर वारदात की तहरीर दी है। पुलिस घटना के खुलाशा के लिए जुट गई है।
थाना खरेला ग्राम कुडार निवासी कत्थू अहिरवार सरकारी राशन विक्रेता है। उसका एकलोता पुत्र पीएससी में नौकरी करता है।
कोटेदार ने पुलिस को दी सूचना में बताया की रोजाना की तरह पत्नी पुत्री और बहु खाना पीना बाद अपने अपने कमरे मे सो गए। रात्रि में दीवार फांद कर घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे की अलमारी खोली और पत्नी, बहु का रखे सोने जेवर करीब 5तोला वजन के और 2किग्रा चांदी के आभूषण नकद 600रुपए ले गए। बताया की सुबह जब परिजन जागे तो अलमारी खुली थी आभूषण के खाली डिब्बे आसपास बिखरे पड़े थे। पीड़ित की सूचना पर थाना प्रभारी यज्ञ नारायण भार्गव ने एस एस आई दिनेश कुमार के साथ घटना का जायजा लिया है। उन्होंने बताया चोरी की वारदात खुलासा को टीमों को सक्रिय किया गया है।जल्दी ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन