महोबा24जून2023*अमृत सरोवर तालाबों धांधली कर लाखो हड़पने की तैयारी।
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
चार दिन कही पाच दिन चारा झाड़ियां साफ करा खुदाई की खानापूर्ति।
बी डी सी सदस्य ने मुख्यमंत्री से की शिकायत।
फोटो,,,,,,, खरेला देहात के तालाब के चारा झाड़ियों की सफाई करते जेसीबी मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। ब्लाक चरखारी के अंतर्गत अटल भूजल योजना से खुदाई जा रहे अमृत सरोवर तालाबों में धांधली कर लाखो रुपए ठिकाने लगाने के मामले सामने आने लगे। तालाबों की खुदाई के नाम पर घास फूस हटाकरऔपचारिकता तो कही झाड़ झंखाड़ टीले समतल खानापूर्ति के मामले की शिकायत छेत्र पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है।
जिले में जल स्रोतों की वृद्धि और जल संचय के लिए जिला पंचायत, छेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर से कराई गई खुदाई की शिकायते प्रथम बरसात होते ही बढ़ने लगी। पिछले सत्र के बजट में शामिल अमृत सरोवर तालाबों की खुदाई मानसून सत्र 15 जून के आसपास कराकर फर्जीवाड़ा करने की साजिश का आरोप ग्रामीण भी लगा रहे हैं।
ब्लाक चरखारी के ग्राम बारी ,खरेला देहात के अमृत सरोवर की खुदाई चार पाच दिन में मनमाने तरीके से16लाख की लागत से कराने की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित जिला धिकारी से की थी। इसके बाद अब ब्लाक छेत्र पंचायत सदस्य अकठोहा धीराजसिंह ने अमृत सरोवर तालाबों की खुदाई में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है।उन्होंने बताया की गांव के तालाब को जे सी बी। मशीन से तीन दिन खुदाई के बाद नजदीकी बांध के पानी को गुल बनाकर भर दिया। चौथाई भी कार्य नही कराया गया है। अब ठेकेदारी और कार्यदाई संस्था द्वारा अमृत सरोवर के कार्य को पूर्ण दर्शा कर भुगतान करा लिया गया है। सदस्य ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है। ब्लाक चरखारी खण्ड विकास अधिकारी सौम्या आलोक ने कहा कि अमृत सरोवर तालाबों की खुदाई मंशा अनुरूप शत प्रतिशत कराई जाएगी। तकनीकी जांच कराएंगे। अगर मानक के विपरित पाया जाएगा तो ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*