महोबा15अगस्त26*बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
चरखारी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में डॉ. ओम शंकर, माननीय विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत जी तथा कुलदीप भटनागर जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान एकेडमी के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कुलदीप भटनागर जी ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवाओं में अनुशासन, शिक्षा, मेहनत और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने एकेडमी के प्रशिक्षुओं को देश के प्रति समर्पित रहने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*