महोबा11मई26*पेट में लातें मार–मारकर गरीब की ले ली जान
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट
महोबा*शादियों में बर्तन धोने के बाद परिवार के लिए खाना लेकर पहुंचा और खाना खाते में ही घर से निकालकर की मारपीट’ मेडिकल जाते समय हो गयी मौत
चरखारी (महोबा) 11 मई। शादियों में बर्तन धोकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक निहायत की गरीब व्यक्ति के साथ कुछ दबंगों ने बेहरमी के साथ मारपीट की जिससे इलाज के लिए झांसी जाते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों का आरोप पुलिस ने इलाज में नहीं की गयी मदद और रात में सूचना तक दर्ज करने कर दिया मना।
मामला कस्बा के कांशीराम कालौनी का है जहां ब्लाक नम्बर 2 निवासी ऊषा के बेटे की बर्थडे पार्टी चल रही थी और इसी दौरान रात में मृतक जाहिद का पुत्र वहा से निकला जहां मौके पर दारू शराब की पार्टी के दौरान ही जाहिद के बेटे से मामूली कहा सुनी हुई और देर रात तक अचानाक आधा दर्जन से अधिक दबंग जाहिद के घर पहुंचे जहां शादी की मिती से काम करने के बाद परिवारीजनों के लिए खाना लेकर पहुंचा वैसे ही दबंगों ने दरवाजा खुलवाया और जाहिद की आयशा’ पुत्री फिजा व सामिया को घसीटते हुए ले गए और जब जाहिद ने परिजनों को बचाने का प्रयास किया तो जाहिद को पटककर लात घूंसों से हमला किया जिससे उसके शरीर के अन्दरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आयीं। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी और मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजनों का आरोप है कि रात में न तो पुलिस प्रार्थना पत्र लिया और न ही इलाज के लिए भेजा। किसी तरह से घायल जाहिद को लेकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां सोमवार को हालात गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रिफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। जाहिद की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया तथा कालौनी में शोक पैदा हो गया साथ ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ कालौनी पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने मारपीट में बाबू पुत्र भूरे’ सलमान चन्द्रशेखर पुत्र बाबू सहित 6–7 के विरूद्ध थाना चरखारी में प्रार्थना पत्र दिया है। सूचना मिलने पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने मृतक के पुत्र साहिल से घटना के संबंध में जानकारी ली है तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*