महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला
गंभीर हालत में पिता महोबा से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर
एएसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण’
चंदौली गांव में तनाव
सीओ सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात
फोटो,,, घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और सी ओ कुलपहाड़ मौके पर निरीक्षण करते हुए। गांव में बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। जनपद के थाना खरेला अन्तर्गत ग्राम चंदौली में पुरानी रंजिस को लेकर हुई गोलीबारी एवं कुल्हाड़ी हमले से पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है जिसके इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक महोबा’ अपर पुलिस अधीक्षक’ दो सर्किल के सीओ सहित आधर थानों की फोर्स गांव में तैनात की गयी है तथा गांव में घना को लेकर भारी तनाव देखा जा रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर ली है तथा मौके से मोटरसाईकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
मृतक की पत्नी अर्चना के मुताबिक उसका पति नरेन्द्र पुत्र मंगल राजपूत अपने घर पर मौजूद तभी उसके मोबाईल पर नवाड़ी निवासी लालू ने किसी काम से बाहर सड़क पर बुलाया। निहत्था नरेन्द्र जैसे ही वहां पहुंचा वहां पहले से ही अवैध असलहों लाठी डण्डों एवं कुल्हाडी़ लिए मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने नरेन्द्र को घेर लिया तथा हमला बोल दिया। इसी बीच हमलावरों ने अवैध असलहा से कई फायर भी झोंके जो कि नरेन्द्र के शरीर व पैर पर लगे। बचाव के लिए चीखने चिल्लाने पर पिता मंगल सिंह पुत्र मंगीलाल उम्र 65 वर्ष आ गया तो हमलावरों ने बुजुर्ग पिता को भी नही बक्सा तथा लाठी डण्डों व कुल्हाड़ी से वार किए तथा एक फायर भी पिता पर किया जिससे पिता भी गंभर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को मरा जानकर सभी अभियुक्त भाग खड़े हुए। गोलियां की आवास से पूरा गांव सहम गया तथा घटना स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पडी। आनन फानन में ग्रामीण दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन जिला चिकित्सालय में नरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर किया गया है। मृतक की पत्नी द्वारा हमले में कुछ नामजद तथा अन्य अभियक्तों सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लागया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले का पुलिस महकम हरकत में आ गया तथा पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह’ अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिह’ सीओ चरखारी दीपक दुबे’ कुलपहाड सीओ रविकान्त गोण्ड’ प्रभारी निरीक्षक खरेला नन्हेंलाल थानाध्यक्ष चरखारी प्रवीण कुमारसिंह थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिह भदौरिया’ महोबा प्रभारी निरीक्षक मनीष पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा घटना के संबंध मे साक्ष्य जुटाए। इसी बीच पुलिस ने घटना स्थल से एक हमलावार का दो पहिया वाहन भी बरामद करते हुए कब्जे में लिया है। बताते चलें कि 2025 में मृतक नरेन्द्र द्वारा आरोपी के साथ मारपीट की गयी थी और इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर हमले जारी रहे । फरवरी माह में संतोष चरखारी की ओर आ रहा था कि जरौली स्थित ठेका के पास नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोगों ने मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाना खरेला में दर्ज हुआ था। इन्ही घटनाओं को लोकर दोनों पक्षों में तनाव था।
इनसेट
जैसो कहो तो दुश्मन ने बेसों कर लओ
फोटो,,,, मृतक की पत्नी जानकारी देते हुए
खरेला (महोबा) 23 मार्च। ग्राम चंदौली में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुत्र की हत्या व पिता को मरणासन्न देख मृतक नरेन्द्र की पत्नी अर्चना राजपू ने अस्पताल परिसर में बताया कि गांव के ही संतोष ने मेरे पति के विरूद्ध मुकदमा लिखाते हुए अपराध स्वीकार न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पनवाड़ी के लालू के नाम से बुलाकर मेरे पति को एक दर्जन से अधिक लोगों ने घेरकर ताबड़तोड फायरिंग करते हुए हत्या की तथा बचाने गए ससुर के पैर में गोली मरते हुए सिर पर लाठी डण्डों व कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल किया। अर्चना ने कहा कि संतोष ने जैसो कहो तो उसो कर लओ।

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
पूर्णिया बिहार23मार्च26* जनता की आवाज़ जिलाधिकारी की पहल : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सुनी गई समस्याएं_