महोबा 20 मार्च 26*पीडब्लूडी का अजब कारनामा-एक पुलिया प्रभारी मंत्री के आदेश बाद भी न बना सके, रोड को ही बन्द कर दिया
महोबा *6 माह से टूटी पड़ी महोबा-मुस्करा मार्ग पर जयसागर रपट सागर तालाब के बीच की पुलिया, पुलिया दुरूस्त करने की हुई मांग तो रास्ता ही बन्द कर दिया
(चरखारी महोबा से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट ,, यूपी आज तक,,)
चरखारी (महोबा) 24 फरवरी। महोवा मुस्करा मुख्य मार्ग पर कस्बा चरखारी में स्थित जयसागर तालाब व रपट तालाब के बीच एक पुलिया क्षतिग्रस्त हुई और जब पुलिया निर्माण की मांग उठी तो बजाए पुलिया बनाए जाने की मांग उठी तो बजाए पुलिया निर्माण कराने के लोक निर्माण विभाग ने महोबा मुस्करा मार्ग को दीवारें खड़ी करके पूरी तरह से बन्द कर दिया है। विगत करीब 5 माह से डायवर्जन कर दिया है। नैसर्गिक सुन्दरता का क्षेत्र तथा रियासत कालीन तालाब जय सागर व रपट सागर तालाब को आपस में जोड़ने वाली पुलिया करीब 6 माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गयी थी। क्षतिग्रस्त पुलिया में किसी अवांछनीय दुर्घटना को रोके जाने के लिए कस्बा की एक समाजसेवी संस्था ने खुद ही चेतावनी बोर्ड लगाया लेकिन इसके बाद भी विभाग को शर्म मेहसूस नहीं हुई। अखबारों ने सामचार प्रकाशित किए, जिला प्रशासन हरकत में लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अपनी हरकत दिखा दी। बजाए इसके कि दोनों तालाबों के बीचों बीच
महोबा मुस्करा मुख्य मार्ग
को जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण कराया जाए, विभाग ने सूपा चुंगी से लेकर जयसागर तालाब के अंतिम छोर पर दोनों ओर दीवारें खड़ी कर दीं और रास्ता ही पूरी तरह से बन्द कर दिया। महोबा मुस्करा मुख्य मार्ग पर ही लोक निर्माण विभाग की बड़ी
लापरवाही देखने को मिली है। जिसे स्थानीय लोग तो देख पा रहे हैं। लेकिन जिले के किसी अधिकारी ने आज तक यह नहीं देखा कि मुख्य मार्ग पर आखिर दीवारें क्यों खड़ी है। शनिवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज समाधान दिवस पर आयी, सौ
मीटर की दूरी पर ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया और महोबा आने व जाने के लिए डायवर्जन रोड का ही इस्तेमाल किया। कस्वा में जनप्रतिनिधियों की कमी नहीं, रूतबा भी है लेकिन इसके बाद भी एक अदद् पुलिया का निर्माण विभाग द्वारा नही
चरखारी पहुंचने पर डीएम, एसपी, पीडब्लूडी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि सभी खुली आंखों से देख रहे बन्द रास्ता और डायवर्जन का कर रहे उपयोग।
कराया जा रहा है। यहां यह भी बताते चलें कि उक्त रोड पर भारी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही है, 25 से 30 टन भार वाले डम्पर भी रूट से गुजरते हैं और सभी वाहनों का डायवर्जन कोठीताल रोड की तरफ किया गया है। जहां कोठीताल को जयसागर तालाब से जोड़ने वाला पुल भी रियासतकालीन है और भारी वाहनो की आवाजाही से पुल में नीचे की ओर दरारें आ गयी हैं और समय रहते पुलिया का निर्माण नहीं किया जाता तो कोठीताल व जयसागर तालाब के बीच स्थित पुल भी क्षतिग्रस्त होगा और महोबा मुस्करा मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 20मार्च 26**जामा मस्जिद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए टीम ने की छापेमारी*
कौशाम्बी 20 मार्च 26**रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर डीएम ने किया रवाना*