महोबा 20 अक्टूबर 26*एसडीएम व सीओ ने मूर्ति विजर्सन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चरखारी महोबा से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपीआजतक
चरखारी (महोबा) 19 अक्टूबर। 9 दिनों तक देवीय पण्डालों में हुई पूजा अर्चना के बाद दशहरा को मूर्तियों के सुरक्षित विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा अपनी ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं और सुरक्षित विजर्सन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा स्वयं एसडीएम चरखारी अवनीश कुमार तिवारी व सीओ चरखारी दीपक दुबे ने लिया तथा विजर्सन के संबंध में आयोजन समितियों से प्रशासन के निर्देशन में ही मूर्ति विसर्जन में सहयोग की अपील की है।
नवदुर्गा महोत्सव के दौरान कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे पूजन अर्जन तथा दर्शन के लिए रोजाना उमड़ रही भीड़ नवरात्र के 9वें दिन समाप्त हो गयी तथा सभी देवीय पण्डालों में पूजन व कन्या भोज के बाद विसर्जन की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। बताते चलें कि मूर्तियों का विसर्जन ऐतिहासिक गुमान बिहारी के सामने स्थित गुमान सागर एवं कोठीताल के गऊ घाट पर होता है जहां नगर पालिका परिषद की देखरेख में सम्मानजनक एंव सुरक्षित विसर्जन के लिए इन्तेजाम किए जाते हैं। तालाबों की बेरीकेट’ प्रकाश व्यवस्था’ गोताखोरों एवं नावों की व्यवस्था की जाती है जहां नगर क्षेत्र के अलावा कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाओं सहित एक सैकड़ा मूर्तियों का विसर्जन होता है। इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण गुमान बिहारी एवं कोठीतालाब लबालब भरे हुए हैं जिसके चलते सुरक्षित विसर्जन कराए जाने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्कता बरते हुए काम कर रहा है। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षित विजर्सन’ प्रकाश व्यवस्था’ जनरेटेर’ नाव’ गोताखोरों आदि की व्यवस्था का जायजा एसडीएम चरखारी अवनीश कुमार तिवारी’ सीओ चरखारी दीपक दुबे ने लिया। सीओ चरखारी श्री दुबे ने बताया कि एसडीएम चरखारी के निर्देशन में दोनों ही तालाबों में समुचित व्यवस्थाएं की गयी हैं वहीं विजर्सन के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए उनके स्तर से भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा