October 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक

महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक

महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक

तीन-चार दिनों से परेशान हैं ग्रामीण, शाम को बैंक बंद होने पर मायूस होकर लौटने को मजबूर

चरखारी महोबा  से सादिक इस्लाम कि रिपोर्ट यूपीआजतक 

चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नगर शाखा में पिछले तीन से चार दिनों से नेटवर्क की समस्या के चलते बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने की बात सामने आई है। बैंक में लेनदेन न होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग सुबह से शाम तक बैंक में बैठकर अपनी बारी और नेटवर्क ठीक होने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है।

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई ग्राहक बैंक संबंधी जरूरी काम, रुपये निकालने और अन्य लेनदेन के लिए सुबह ही बैंक पहुंच जाते हैं। नेटवर्क न आने के कारण उनका काम नहीं हो पाता और वे दिनभर भूखे-प्यासे बैंक में बैठे रहने को मजबूर होते हैं। शाम को बैंक बंद होने का समय आने पर ग्राहकों को निराश होकर घर लौटना पड़ता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

मैनेजर ने नेटवर्क ठीक होने पर लेनदेन शुरू होने की बात कही

इस संबंध में बैंक मैनेजर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नेटवर्क सही होने के बाद ही लेनदेन शुरू हो सकेगा। हालांकि, ग्राहकों को नेटवर्क समस्या दूर होने और बैंकिंग सेवाएं सामान्य होने का इंतजार है।

अब सवाल यह है कि यदि तकनीकी समस्या के कारण लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहती हैं, तो दूरदराज के गांवों से आने वाले ग्राहकों की परेशानी दूर करने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है? बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का जल्द समाधान कराना चाहिए, ताकि ग्राहकों को बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें बिना लेनदेन कराए वापस न लौटना पड़े।

Taza Khabar