महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार
रिपोर्ट: सादिक इस्लाम न्यूज़ यूपी आज तक, चरखारी
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी के ग्राम उदयपुर में स्थापित किए जा रहे सोलर प्लांट को लेकर एक किसान मोहम्मद इरफान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि सनश्योर सोलर कंपनी द्वारा उसकी भूमि पर बिना उसकी उपस्थिति और सहमति के जबरन बाउंड्री निर्माण कर दिया गया है।
पीड़ित किसान के अनुसार, जब उसने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की तो समस्या का समाधान करने के बजाय उसे ही खेत पर जाने से रोका गया। किसान का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उसे अपने ही खेत में प्रवेश नहीं करने दिया गया तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
किसान का कहना है कि तहसीलदार द्वारा उसे आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर भूमि की पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच कंपनी द्वारा संबंधित भूमि के चारों ओर बाउंड्री का निर्माण भी कर लिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय कंपनी के पक्ष में कार्य कर रहे हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, भूमि की पैमाइश तथा न्याय दिलाने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और किसान को उसकी शिकायत पर कब तक न्याय मिल पाता है।
री

More Stories
मथुरा 15 जुलाई 26* ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
लखनऊ16जुलाई26*ढाई लाख में होने वाला था मासूम का सौदा, ऐन वक्त पर पुलिस ने किया भंडाफोड़
लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*