October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा ३० सितंबर २६*अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों की राहत राशि बढ़ाकर देने की मांग,

महोबा ३० सितंबर २६*अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों की राहत राशि बढ़ाकर देने की मांग,

महोबा ३० सितंबर २६*अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों की राहत राशि बढ़ाकर देने की मांग, विधायक प्रतिनिधि ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

महोबा। चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने की मांग को लेकर चरखारी विधायक डॉ. बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत के प्रतिनिधि उदित राजपूत ने जिलाधिकारी महोबा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब दो माह से विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की स्थिति न होने के बावजूद लगातार बारिश के कारण जमीन जलमग्न होने से बड़ी संख्या में कच्चे मकान धराशायी हो रहे हैं।

उदित राजपूत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा गांव हो, जहां 30-35 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त न हुए हों। कई गांवों में 50 से अधिक मकान गिरने की बात कही गई है, जिससे करीब 5 से 6 हजार परिवार प्रभावित बताए गए हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 4 सितंबर 2026 को ग्राम अकठोहा, अस्थौन, गोरखा, नौसारा लुहारी, जरोली और कनैरा के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी चरखारी, नायब तहसीलदार और संबंधित लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया था। आरोप है कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजे जाने के बावजूद अभी तक कई पीड़ित परिवारों के खातों में सहायता राशि नहीं पहुंची है।

विधायक प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से मांग की कि संयुक्त निरीक्षण आख्या के आधार पर प्रभावित परिवारों को SDRF मानक के अनुसार पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के लिए ₹1.20 लाख की सहायता राशि तत्काल स्वीकृत कर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा राहत राशि के शीघ्र भुगतान संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

ज्ञापन की प्रतिलिपि आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

Taza Khabar