ब्रेकिंग न्यूज
मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2026*6000 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली शालू सैनी को मिला “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान”
*लोकेन्द्र गौतम*
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल
शामली में सैनी समाज सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी को “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 6000 से अधिक लावारिस एवं बेसहारा मृतकों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की सेवा के लिए प्रदान किया गया। समारोह में शालू सैनी मुख्य आकर्षण रहीं। पिछले कई वर्षों से वह मानवता की सेवा के लिए समर्पित होकर सड़कों, नालों और अस्पतालों के बाहर मिलने वाले लावारिस एवं बेसहारा शवों का अंतिम संस्कार बेटी बनकर करती आ रही हैं। बताया गया कि अब तक वह 6000 से अधिक बेसहारा मृतकों को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दे चुकी हैं। इसी सेवा के कारण उन्हें “लावारिसों की वारिस” के नाम से भी जाना जाता है। शालू सैनी द्वारा मुजफ्फरनगर में बेसहारा बुजुर्गों के लिए क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम भी संचालित किया जा रहा है। समारोह में सैनी समाज की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शालू सैनी ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन 6000 पुण्य आत्माओं का है, जिनका अंतिम समय में कोई अपना नहीं था। महात्मा फुले जी ने कहा था कि शिक्षा ही शक्ति है और मैं कहती हूं—सम्मान ही मुक्ति है।”
कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण, समाज के गणमान्य लोग तथा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, उपाध्यक्ष रविंदर शर्मा, मंगलेश कुमार और कमल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर देहात, 22 सितम्बर 2026**सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का रसूलाबाद में भव्य स्वागत*
मथुरा 22सितंबर 26*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत के आर कॉलेज में जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित
लखनऊ22सितंबर 26*अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी से महत्वपूर्ण मुलाकात लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की