मध्य प्रदेश 1 फ़रवरी 26 * ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा नकली जीरा। ..
मध्य प्रदेश | ग्वालियर पुलिस ने 46 बोरी नकली जीरा पकड़ा है। सौंफ के बीज पर सीमेंट और केमिकल की परत चढ़ाकर उन्हें “शिव पुजारी जीरा” ब्रांड बनाकर मार्केट में बेचा जा रहा था। पुलिस ने हितेश सिंघल, टीटू अग्रवाल पर FIR दर्ज की।
असली “शिव पुजारी जीरा” ब्रांड के मालिक गुजरात के विमल पटेल हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि अपने ब्रांड के नाम से नकली जीरा बनाया जा रहा है। विमल पटेल ने पूरी तहकीकात की और फिर MP पुलिस से छापेमारी करवाई।
इससे पहले दिल्ली में नकली जीरा पकड़ा गया था, जो झाड़ू से बनाया जा रहा था।

More Stories
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .
नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया