मथुरा29दिसबर25* एक शातिर गौ तश्कर एवं 25000/-रूपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार |*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना जैत पुलिस टीम द्वारा एक शातिर गौ तश्कर एवं 25000/-रूपये के इनामिया अभियुक्त साहून पुत्र दीनू नि0 बीवाँ थाना फिरोजपुर झिरका जनपद मेवात हरियाणा को आज दिनांक 29.12.2025 को धौरेरा के जंगलो के पास से पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा , 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस एवं 01 चोरी की मोटर साइकिल एच0एफ0 डीलक्स बरामद। घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सौ शैय्या हाँस्पीटल वृन्दावन जनपद मथुरा भिजवाया गया। अभियुक्त उपरोक्त थाना जैत के मु0अ0स0-255/25 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 में वांछित था। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिग करने व बरामदगी के आधार पर थाना जैत पर मु0अ0सं0- 703/25 धारा- 109 (1) (पु0मु0 )/317(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण……………* अभियुक्त उपरोक्त का एक गिरोह है जो अपने साथियो के साथ मिलकर घूमने वाली गायो, साडों व बछडो को रात्रि के समय एक जगह पर एकत्रित कर अवैध रूप से गाडी में भरकर ले जाते है। जिसके सम्बन्ध में थाना जैत पर मु0अ0स0-255/25 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत था। अभियुक्त साहून, अभियोग उपरोक्त में वांछित था जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा द्वारा 25,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । जिसकी तलाश की जा रही थी, आज दिनाँक 29.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को धौरेरा के जंगलो के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता*
साहून पुत्र दीनू निवासी बीवाँ थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूँह मेवात हरियाणा उम्र करीब-28 वर्ष
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनाँक*
धौरेरा के जंगलो के पास से थाना जैत जनपद मथुरा दिनाँक 29.12.2025
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी विवरण–*
1.01 अवैध तमंचा
2.01 खोखा कारतूस
3.02 जिन्दा कारतूस
4.01 चोरी की मोटर साइकिल एच0एफ0 डीलक्स बिना नम्बर
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 -120/25 धारा 308(2)/61 भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूँह हरियाणा ।
2.मु0अ0सं0 -233/16 धारा 148/149/323/506 भादवि थाना वहीन जनपद पलवल हरियाणा
3.मु0अ0सं0- 76/22 धारा 279/304 ए भादवि थाना नगीना जनपद नूँह हरियाणा
4- मु0अ0स0- 255/25 धारा 3/5/8 गौवध अधि0व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जैत जनपद मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी थाना जैत जनपद मथुरा
2-निरीक्षक विवेक कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
3-उ0नि0 श्री निशान्त पायल थाना जैत जनपद मथुरा
4-उ0नि0 श्री संजीव कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
5-प्रभारी सर्विलास सैल उ0नि0 विकास कुमार
6-है0का0 परवेन्द्र कुमार सर्विलास सैल मथुरा
7-है0का01482 विश्वेन्द्र कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
8-है0का0 1270 राजीव कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
9-का0 1827 गौरव कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
10-का0 1630 प्रदीप कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
11-का0 पीताम्बर थाना जैत जनपद मथुरा
12- का0 सुमित थाना जैत जनपद मथुरा

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,