मथुरा28जनवरी*तहसीलदार मांट डॉक्टर मनीष कुमार ने अपने द्वारा गोद लिए हुए विद्यालय में खुद शिक्षक बन बच्चों को दी शिक्षा।
आज दिनांक 28 जनवरी को ग्राम डॉगोली के उच्चप्राथमिक विद्यालय में मांट तहसीलदार डॉक्टर मनीष कुमार ने खुद शिक्षक बन विद्यार्थियों को शिक्षा दी।
बताते चलें कि तहसीलदार महोदय ने उक्त विद्यालय को गोद लिया हुआ है और समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण करने और बच्चों को शिक्षा देने आते रहते हैं। श्री तहसीलदार ने बच्चों
को पहाड़े और गिनती के साथ अंग्रेजी और हिंदी का भी ज्ञान दिया विद्यालय में प्रधान अध्यापक के साथ पूरा स्टाफ मौजूद मिला साथ ही बच्चों को तहसीलदार मांट ने केले वितरित कराते हुए उनके साथ हँसी मज़ाक भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मांट से नौरंगी लाल की रिपोर्ट यू पी आज तक।

More Stories
भागलपुर15 मार्च 26*‘श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया आधुनिक भोजनालय*
मथुरा 15 मार्च 26*अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी मथुरा के द्वारा किया गया*
मथुरा 15 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*