मथुरा27अप्रैल25*वक्फ सुधार जन जागरण अभियान पर भाजपा ने मथुरा में आयोजित की कार्यशाला
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपीआजतक*
मथुरा।भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) महानगर मथुरा द्वारा रविवार को वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय, पुष्पांजलि में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस अभियान के महत्व पर चर्चा की।
कार्यशाला में भाजपा बृज क्षेत्र मंत्री राहुल चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव और अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के महामंत्री जहीर अब्बासी ज़ैदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडौन, क्षेत्रीय विधि प्रकोष्ठ के रामकिशन पाठक पर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम संजय शर्मा अलतूम निजाम और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी इस कार्यशाला में शामिल हुए।
मुख्य वक्ता राहुल चौधरी ने अपने संबोधन में वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वक्फ संपत्तियों का सही तरीके से संरक्षण और उपयोग हो सके।”
महापौर विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान के तहत वक्फ सुधार से जुड़ी जानकारी घर-घर पहुंचाएं, ताकि समाज के हर वर्ग को इसके महत्व का एहसास हो सके। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने इस अभियान को सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जहीर अब्बासी ज़ैदी ने वक्फ संपत्तियों में व्याप्त अनियमितताओं पर चर्चा करते हुए इसे समाज के सभी वर्गों के हित में एक महत्वपूर्ण अभियान बताया। उनका कहना था कि इस अभियान से समाज में नई चेतना का संचार होगा और वक्फ संपत्तियों के सही प्रबंधन की दिशा में सुधार आएगा।
कार्यशाला के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के लिए भाजपा महानगर द्वारा महानगर के 12 मंडलों में
आरिफ खालिद खान शकील हसन उस्मानी रिजवान खानयूनुस खान साजिद खान शहाबुद्दीन खान इस्लाम राजू खान सहसंयोजक बनाए गए है.
संचालन महानगर मंत्री नितिन शर्मा ने किया।
इस अवसर कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल ज्ञानेंद्र राणा चंद्रपाल कुंतल विनीत शर्मा यज्ञदत्त कौशिक पूजा चौधरी दीपक गोला प्रमोद बंसल लोकेश तायल नितिन चतुर्वेदी ललित अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अली अब्बास सरदार हरबंस सिंह सरदार गुरविंदर सिंह लांबा एवं सभी मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

More Stories
कानपुर नगर 13जनवरी 26**शहर में पड़ रही ग़लन भरी ठंड से करें बचाव व रहे सुरक्षित,अस्पताल चिकित्सकों ने शहर वासियों और गांव वासियों को चेताया*
लखनऊ 13 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 13 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें