मथुरा से कुमारी सोनम की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा26अक्टूबर24*निःशुल्क तुलसी सिलाई कढ़ाई केंद्र द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण की
बालिकाओं ने केंद्र व अध्यापकों को धन्यवाद व्यक्त किया
मथुरा।विगत 46 वर्ष12 महीने से बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे तुलसी सिलाई कढ़ाई केंद्र द्वारा आज बालिकाओं को नि: शुल्क सिलाई की मशीन वितरण की गई।
निःशुल्क तुलसी सिलाई कढ़ाई केंद्र जो स्वर्गीय जमुनादास जी एवं उनके अनुज दीनानाथ जी एवं स्वर्गीय बालकृष्ण चतुर्वेदी जी द्वारा बालिकाओं के विकास के लिए इस केंद्र को शुरू किया गया था।जो विगत 46 वर्ष 12 महीने से सभी बालिकाओं व महिला को निःशुल्क प्रशिक्षण देता आ रहा है इस परंपरा को परिवार के सदस्य हरिदास जी, देवेश जी, गिरधर चतुर्वेदी जी आदि इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं । सभी बालिकाएं आगे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बने इसी लक्ष्य के साथ बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन एवं अन्य जरूरत की वस्तुए दी जाती रही हैं, इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए 25 वर्षों से कार्य कर रही प्रिंसिपल लता माहेश्वरी द्वारा आज सेठवाड़े की रहने वाली लता पंजवानी, और मसानी रहने वाली शिखा वार्ष्णेय को सिलाई मशीन दी गई ओर आगे लता माहेश्वरी ने कहा की हमारा लक्ष्य यही हैं कि हर बालिका व महिला अपने आप में मजबूत और आत्मनिर्भर बने । एवं समाज की प्रगति में सहायक बने।

More Stories
मथुरा 30 जुलाई 26* नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 जुलाई 26* हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त आला-कत्ल (डंडा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या30जुलाई26*बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, राहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा