April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा24अप्रैल26* चोरी के संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत जी की वाइट*

मथुरा24अप्रैल26* चोरी के संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत जी की वाइट*

मथुरा24अप्रैल26* चोरी के संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत जी की वाइट*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* जनपद मथुरा के थाना सुरीर में टैंटी गांव बाजार है यहां पर एक अजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति है जिनकी परचून की दुकान है और उसी दुकान में पीछे इनका आवास भी है । इनके घर में इनकी पत्नी, बेटी व वृद्ध पिताजी साथ में रहते है व सोये हुए थे । चोरी के उद्देश्य से 05 लोग इनके घर में ऊपर छत पर आंगन का जो जाल लगा होता है को उठाकर इनके घर में घुस गये चोरी का प्रयास किया किन्तु उद्देश्य में सफल नहीं हुए । फिर चोरो ने इन लोगो को बंधक बना लिया । इनके घर के अंदर दो कमरे थे जिनको दरवाजों को तोड़ा गया है । अलमारी में इनके कुछ जेबरात रखे थे वो लेकर गये है । दूसरे कमरे में रखे 3,22,000 रुपये लेकर गये है । ये लगभग रात्रि 01 बजे से 03 बजे के मध्य की घटना है । सुबह 04 बजे पुलिस को सूचना मिली । पहले डायल 112 की गाड़ी आई उसके बाद थाना सुरीर से पुलिस पहुंची उसके बाद आसपास के थानों से पुलिस पहुंची थी । जनपद के पुलिस मुख्यालय से फांरेसिक, डांग स्क्वाड, सर्विलांस , स्वाट आदि की सभी टीमें भेजी गई थी । सभी टीमों ने आकर घटना स्थल पर सैंपल कलेक्ट किये है । फांरेसिक टीम को बहुत ही महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं । आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे है । हमारी सभी टीमें लगी हैं । टीमों को बहुत ही महत्वपूर्ण लीड मिली है । मथुरा पुलिस का प्रयास है कि जो भी सामान चोरी में गया है वह बरामद हो सके । पुलिस पूरी कोशिश कर रही है । घटना का अनावरण जल्द से जल्द किया जायेगा जिन लोगो ने भी अपराध किया है उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी ।

Taza Khabar