मथुरा23सितंबर25*राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के मथुरा दौरे को लेकर डीजीपी व अपर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा।भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में 25 सितंबर को मथुरा-वृंदावन दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और DGP राजीव कृष्ण मंगलवार को मथुरा पहुंचे यहां उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए DGP ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के आदेश दिए।अपर मुख्य सचिव और DGP ने मथुरा दौरे की शुरुआत श्री कृष्ण जन्मस्थान से की उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया बताया गया। कि राष्ट्रपति श्री कृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए आएंगी इसलिए सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बैठक और निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। कि राष्ट्रपति दौरे के दौरान किसी भी स्थिति में ढील न बरती जाए सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।ताकि दौरे के दौरान कोई व्यवधान न हो DGP और अपर मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और पुलिस बल मिलकर पूर्ण सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगे DGP राजीव कृष्ण कुमार ने कहा 25 तारीख को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन है।इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मैं और अपर मुख्य सचिव स्वयं यहां पहुंचे हैं।हर उस जगह का निरीक्षण किया गया जहां राष्ट्रपति महोदया का दौरा होना है।सभी मंदिरों और अन्य संबंधित स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया गया है।व्यवस्था पूरी तरह से सुरक्षित और तैयार है।जो मानक हैं उनके हिसाब से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम जनता और राष्ट्रपति के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से सुरक्षित व्यवस्था कराई जा रही है।

More Stories
लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी26* पूर्णिया के तालाब को मिल रहा नया रूप, डीएम ने किया निरीक्षण
● दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत देते हुए अंतरिम राहत प्रदान की है