मथुरा23अप्रैल*अन्तर्राजीय गाँजा तस्कर का भंडाफोड़
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा न्यूज़ चैनल यूपी आजतक से
*थाना जैत पुलिस व स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय अन्तर्राज्जीय गाँजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 05 कुण्टल 25 किलो अवैध गाँजा (जिसकी अनुमानित अंर्तराष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड 70 लाख) एंव तस्करी में प्रयुक्त एक टवेरा कार व एक ट्रक बरामद।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* के निर्देशन में मादक पदार्थ के अपराध व अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, मथुरा के पर्वेक्षण में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जैत व जैत पुलिस व रिवार्डेड पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये 02 मादक पदार्थ तस्कर तस्करी कर ले जा रहे 525 किलोग्राम गाँजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक व 01 टवेरा कार सहित दिनाँक 22.04.2023 को चौमुहाँ क्षेत्र स्थित सत्तार होटल के सामने से गिरफ्तार किया गया बरामद अवैध गाँजा की अनुमानित अंर्तराष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड 70 लाख है जिसको तस्करों द्वारा ट्रक में छिपाकर व पुलिस से बचने के लिये टवेरा गाडी से रेकी करके मथुरा लाया जा रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बरामद किया गया ।अभि0गणों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिसके सम्वन्ध में थाना जैत पर मु0अ0सं0 146/2023 धारा 8/20/29/37/60 एनडीपीओम एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*पूछताछ का विवरण–* गिरफ्तार अभि0गणों ने पूछताछ में बताया कि दोनों अभियुक्त वृन्दावन के रहने वाले हैं और उडीसा से अपने 02 अन्य साथी के साथ मिलकर गाँजा को बोरे में भरकर ट्रक में छुपाकर तस्करी कर मथुरा व हरियाणा व राजस्थान सप्लाई करते हैं व उडीसा से 01 किलो गाँजा की कीमत 2500 रूपये से 3000 के बीच खरीद कर लाते हैं, जो बाजार में फुटकर में 15 से 20 हजार में बिक जाता है । अभि0गणों के 02 साथी पुलिस को देखकर मौके से भाग गये है । उक्त बरामद गाँजा को अभि0गणो द्वारा मथुरा में खपाने की योजना थी गाँजा को लोकल सप्लाई के लिये टवेरा कार का प्रयोग करते हैं तथा उडीसा से तस्करी ट्रक से करते है ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम व पता–*
1-बाबू पुत्र महेन्द्र निवासी तरास मंन्दिर कालौनी वृन्दावन मथुरा
2-बिलाल पुत्र निजाम निवासी मथुरा दरवाजा सीएचसी चौराहा वृन्दावन मथुरा
*बरामदगी का विवरण–*
1-एक अदद ट्रक JK05H 2079
2-एक अदद टवेरा कार UP85AA 9865
3-525 किलोग्राम गाँजा (अनुमानित कीमत 01 करोड 70 लाख रूपये)
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0सं0 146/2023 धारा 8/20/29/37/60 एनडीपीओम एक्ट थाना जैत
अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली टीम–*
1-श्री प्रवीण मलिक क्षेत्राधिकारी सदर
2- उ0नि0 अजय वर्मा थानाध्यक्ष जैत मथुरा
3-उ0नि0 अर्जुन राठी थाना जैत मथुरा
4-उ0नि0 सत्यवीर सिह त्यागी थाना जैत मथुरा
5-उ0नि0 सुन्दर सिह कसाना थाना हाइवे मथुरा
6-है0का0 664 चन्दन सिह थाना जैत मथुरा
7-है0का0 1528 अजय कुमार थाना जैत मथुरा
8-है0का0 1672 रोहित कुमार स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम
9-है0का0 1159 विशाल गौतम स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम
10-है0का0 1370 दिलीप सिह थाना हाइवे मथुरा
11- है0का0 1180 दुर्वेन्द्र कुमार थाना हाइवे मथुरा
12-है0का0 1343 योगेन्द्र कुमार थाना हाइवे मथुरा
13-है0का0 1455 मनोज कुमार थाना हाइवे मथुरा
14-का0 1699 सुरेन्द्र स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम
15-का0 2935 सोनू भाटी स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम
16-का0 2936 पवन भाटी स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम
17-चालक सन्तोष कुमार स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा न्यूज़ चैनल यूपी आज तक से

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*