मथुरा22जनवरी24 “ थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति” कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक ।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदया द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.01.2024 को “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन जागृति कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं व संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक किया गया । ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा/यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना, पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना, किशोर/किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना, महिलाओं/बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना । समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में tकमी लाना । विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना ।
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट यूपी आज तक

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*