मथुरा21मई2023*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा तीन नफर ट्रेक्टर चोर को मय तीन चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार*
मथुरा से रविकांत की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में दिये निर्देशो के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण, व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय गोवर्धन के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के निर्देशन में थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 20.05.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा अडींग से तीन नफर अभियुक्त को मय चोरी के तीन अदद ट्रेक्टर मय फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, सेल लेटर, के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
अभियुक्त दाताराम पुत्र कुन्दन सिंह निवासी अडींग थाना गोवर्धन जनपद मथुरा द्वारा चोरी के उपरोक्त ट्रैक्टर लाकर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तैयार कराकर, गांव के लोगो को सस्ते दामो पर बेचता था अभियुक्त दाताराम व उसके साथियों के विरूद्ध समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणः-*
1. हरीराम पुत्र बाबू निवासी यादव मौहल्ला अडीग थाना गोवर्धन मथुरा
2. गौरव पुत्र प्रकाश निवासी यादव मौहल्ला अडीग थाना गोवर्धन मथुरा
3. हरिश्चन्द्र पुत्र हन्नो यादव निवासी यादव मौहल्ला अडीग थाना गोवर्धन मथुरा
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गौरव-*
मु0अ0सं0 674/2022 धारा 323,504,506 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
मु0अ0सं0 286/2023 धारा 411/414/420/467/468/471 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र हन्नो, व हरीराम पुत्र बाबू-*
मु0अ0सं0 286/2023 धारा 411/414/420/467/468/471 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*बरामदगीः-*
1. ट्रैक्टर फार्म ट्रैक -45 रंग नीला चेसिस न0. T 2300962
2. ट्रैक्टर स्वराज -735 रंग नीला चेसिस न0. WVTF30427107093
3. ट्रैक्टर स्वराज – 735 रंग नीला चेसिस न0. WRTF30427115530
4. तीनों ट्रैक्टरों के कूटरचित दस्तावेज, विक्रीनामा ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
कस्वा अडींग थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, 20.05.2023 समय 18.20 बजे,
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1 श्री ओम हरि बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3. है0का0 967 सतेन्द्र कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4. है0का0 886 रिषभ कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5. है0का0 333 राज खां थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
6. का01686 सतेन्द्र कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
7. का0 2930 नितिन थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
अयोध्या २५ फरवरी २६ * विवादित फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी को प्रतिबंधित किये जाने के लिए दिया गया मांगपत्र
दिल्ली २५ फरवरी २६ * दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन•••4 घण्टे में दिल्ली से बनारस••••!
लखनऊ २५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….