मथुरा20अगस्त24*मुस्लिमो के हाथ के बने पोशाक धारण करेंगे ठाकुर जी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए आए ऑर्डरों का काम तेजी पर
अशरम खांन कहते है कि वह आठ साल से अपने भाई मुशर्रफ के साथ कारखाना चला रहे है ठाकुर जी के मुकुट व पोशाक बनाना बहुत अच्छा लगता है 12 इंच के मुकुट को बनाने में 7 से 8 घण्टे लगते है डेढ से 12 इंच तक के मुकुट बनाये जाते है जन्माष्ठमी को फिलहाल मुकुट पर ही काम ज्यादा है हमारा माल वृंदावन बिहारी जी मथुरा द्वारकाधीश के लिए सप्लाई होता है।
शविनाज बताती है वह 4 साल से बालगोपाल जी के पोशाको का कार्य कर रहीं है सार माल घर पर ही तैयार किया जाता है वह कहती है फिलहाल काम मंदा चल रहा है क्युकि जन्माष्टमी पर माल और जगह से आ रहे हैं शविनाज कहती है हमारे द्वारा 0 से 2 नम्बर तक के बालगोपाल ही के पोशाक तैयार हाते है।और चौक बजार पर अपनी ही दुकान पर बेचा जाता है।
आसिफ खांन ने बताया कि तकरिबन 7 साल से हम सिर्फ ठाकुर जी के पोशाको का ही कार्य कर रहे है और फिलहाल जन्माष्ठमी के ऑर्डर पर ही काम कर रहे है ठाकुर जी के सभी बैरायटीयों में बहुत ही सुन्दर पोशाक तैयार किये जाते है हम धर्म से मुश्लिम है पर फिर भी मन में खुशी उत्पन्न होती है बहुत अच्छा लगता है।कि हमारे द्वारा भगवान के पोशाकों का कार्य किया जा रहा है।

More Stories
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*