मथुरा06फरवरी25*अजगर सांप निकलने से मचा हड़कंप
मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
मथुरा । थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग नहर के पास एक विशाल अजगर सांप निकलने से राहगीरों में हड़कंप मच गया । उसके डर की वजह से लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने इसकी सूचना जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल को दी। डीएफओ के आदेश पर वन दरोगा आशीष सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के तीन सदस्यीय टीम मोकास्थल पर पहुंचीं। कुशल पाल, मुकेश, धनीराम, कुमारपाल,टीम ने बमुश्किल अजगर सांप को पकड़कर अपने कब्जे में लिया। वन दरोगा आशीष सिंह ने बताया कि अजगर सांप को बमुश्किल पकड़ा गया था। उसको पकड़कर टीम विशाल जंगल में छोड़ आई है।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है