मथुरा06जून2023*मथुरा जनपद अंतर्गत ग्राम तैयापुर में लातों से बाबा साहब का चित्र तोड़ने से लोगो मे भयंकर आक्रोश।
मथुरा से मुकेश धनगर की रिर्पोट न्यूज़ यूपीआजतक
ग्रामवासियों ने बताया कि बाबा साहब की जयंती समारोह पर बाबा साहब के चित्र देकर सम्मानित किया गया था उस समय कुछ फोटो शेष बचे थे जिन्हें कल दिनाँक 05जून को पण्डाल लगाकर वितरित किया गया था। सोनू पण्डित नाम के ब्यक्ति ने बाबा साहब के चित्र को पैरों तले जूतों से रौंद रौंद कर तोड़ दिया और बाबा साहब को काफी गाली गलौच किया और कह रहा था कि मैं पार्षद का चुनाव इसी की बजह से हार गया हूँ।
जब ग्रामवासियों ने इस बात का विरोध किया और उसके मामा से उसको समझाने के लिये कहा तो वह भी बोला कि वह तो ऐसा ही करेगा कि बाबा साहब क्या कोई कलेक्टर है जो हमारा उखाड़ कर लेंगे।
कुछ ग्राम वासी इस शिकायत को लेकर थाना यमुनापार पहुँचे तो वहाँ पर भी मामला कास्ट फीलिंग जैसा ही महशूस हुआ क्योंकि थानाध्यक्ष महोदय ग्रामवासियों की समस्या सुनने की जगह उल्टे ग्रामवासियों को थाने से बाहर खदेड़ते नजर आए।
मथुरा सर मुकेश धनगर की रिर्पोट न्यूज़ यूपीआजतक

More Stories
पूर्णिया बिहार20फरवरी26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परीक्षार्थी को गोली मारने में 4अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा20फ़रवरी26*गांव कौलाना में IES टॉपर अमित कुमार भारद्वाज का भव्य स्वागत
अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त