मथुरा05जुलाई2023*प्रेम मन्दिर में बम रखने की झूठी सूचना देने वाला वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से रविकांत की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्त्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय व प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन व सर्विलांस टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि में प्रकाश में आए वांछित अभि0 अनिल कुमार पटेल पुत्र श्री जसवन्त पटेल नि0 ग्राम बचौरा पोस्ट नये पुर चौमुहिनी बचौरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.07.2023 को पानीघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–* दि0 02.07.2023 को अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाइल नम्बर 8279692331 से सूचना दी गयी कि धार्मिक स्थल प्रेम मन्दिर में जगह-जगह बम्ब रखे हुये हैं प्रेम मन्दिर को उड़ा दूँगा जिस पर मन्दिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । मन्दिर परिसर में सर्च ऑपरेशन टीमों के साथ चलाया गया परन्तु सूचना झूठी निकली । जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया । थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर सर्विलांस टीम की मदद व लोकल इंटेलिजेंस से प्रकाश में आए अभि0 अनिल कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
अनिल कुमार पटेल पुत्र श्री जसवन्त पटेल नि0 ग्राम बचौरा पोस्ट नये पुर चौमुहिनी बचौरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

More Stories
लखनऊ13मई26*प्रदेशवासियों से ईंधन बचाने और स्वदेशी अपनाने की मुख्यमंत्री योगी की अपील
गाजियाबाद13मई26*कैश वैन लूटने वाले दो 1-1लाख के इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर,
पूर्णिया बिहार13मई26*”वर्दी का रौब दिखाने वाली महिला SHO नौकरी छोड़ दें” : DGP बिनय कुमार*