मथुरा05अप्रैल25*गऊघाट पर यमुना छठ पर्व की भव्य आरती, छप्पन भोग व फूल बंगला ने मोहा मन
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपी आजतक*
मथुरा। यमुना छठ पर्व के पावन अवसर पर गऊघाट स्थित आरती स्थल पर यमुना सेवा दल मित्र मंडल गौ घाट द्वारा विशेष आरती एवं छप्पन भोग के साथ फूल बंगला का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत यमुना मैया की पारंपरिक महाआरती से हुई, जिसके पश्चात छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। रंग-बिरंगे फूलों से सजे भव्य बंगले ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन स्थल को दीपों और झालरों से सजाया गया था, जिससे सम्पूर्ण वातावरण दिव्यता से भर उठा। कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर लोकदल के नेता गुड्डा पंडित ने बताया कि यमुना छठ मथुरा-वृंदावन की आस्था का प्रतीक है और यह आयोजन समाज में अध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम है।श्रद्धालुओं ने यमुना मैया से समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। आयोजन में महिला भक्तों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरा घाट भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा।इस अवसर महंत कन्हैया दास बाबा गुड्डा पंडित राम गोपाल शर्मा पार्षद नीलम गोयल हेमंत खंडोली त्रिलोकी नाथ शर्मा भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा पार्थ गुप्ता पारस नरेश शर्मा कौशल बंसल धीरेंद्र परिहार दिलीप जैन राजेश गोयल लब्बू पंडित कुलदीप दुबे अखिलेश मिश्रा”पिंटू सहित अनेकों यमुना भक्त मौजूद रहे.
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो-डंपर की भीषण टक्कर में चार की मौत,,,
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26* पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद,,,
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*