मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट यूपी आजतक
मथुरा04अप्रैल24* जनपद में बुधवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिंह ने अपना नामांकन किया
मथुरा जनपद से 2024 के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बहुजन समाजवादी पार्टी से सुरेश सिंह ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन किया नामांकन करने के बाद उनके समर्थकों के द्वारा उनको माला व पटुका पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया वही प्रत्याशी सुरेश सिंह ने कलेक्ट में स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया
इस दौरान उनके साथ बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पंडित श्याम सुंदर शर्मा भी मौजूद रहे साथी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे बहुजन समाजवादी पार्टी से 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सुरेश सिंह मथुरा जनपद के निवासी हैं जो मथुरा जनपद में सौंख रोड पर स्थित बाबा कडेरा सिंह स्कूल के संचालक व
पूर्वआईआरएस अधिकारी भी हैं जिन्होंने नामांकन के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनका प्रथम मुद्दा है कि मथुरा जनपद का सांसद मथुरा का ही निवासी होना चाहिए और अपने मुद्दों को बताते हुए बताया कि मथुरा जनपद की सड़कों की हालत खराब बनी हुई है जिनका सुधार होना चाहिए एवं मथुरा की सभी जनता की हर एक समस्या का समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट यूपी आजतक

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।