मथुरा03मार्च25*लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे वृंदावन, जल्द होगी यमुना साफ*
वृंदावन – लोक सभा स्पीकर ओम बिरला एक दिवसीय मथुरा दौरे पर है। सोमवार को वह सर्व प्रथम अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सह परिवार वृंदावन के केशीघाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने वेदपाठी विप्रो के सानिध्य में कालिंदी का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। जिसके चलते संपूर्ण परिसर मां यमुना महारानी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
पत्रकारों से रूबरू हुए श्री बिरला ने कहा कि उन्होंने पवित्र धरा पर आकर मां यमुना महारानी का पूजन अर्चन किया है। यमुना की स्वच्छता के लिए व्यापक अभियान चल रहा है,जल्द ही यमुना साफ होगी। इसके बाद श्री बिरला अपने काफिले के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां सह परिवार ठाकुर बांके बिहारी का पूजन अर्चन किया।इस दौरान सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुर जी की प्रसादी भेंट की।
सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला