मथुरा 9 जून 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना शेरगढ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.06.2026 समय 23.20 बजे मुखबिर की सूचना पर साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण 1. सोहेल पुत्र फकरू निवासी नोगांव थाना जुरहेरा जिला डींग राजस्थान 2.अरबाज पुत्र हकमुद्दीन निवासी ग्राम जघांवली थाना शेरगढ़ मथुरा को, जंघावली पुलिया के बगल बने मकान के बाहर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 04 कूटरचित आधार कार्ड (छायाप्रति), 06 फर्जी सिम कार्ड, 04 मोबाइल फोन व 01 अवैध तमंचा .315 बोर ,01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शेरगढ पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/111(3) BNS, 9/25 आर्म्स एक्ट व 66C,66D IT ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।
*संक्षिप्त विवरण/घटना कारित करने का तरीका .* …..अभियुक्तगण साइबर ठगी का कार्य करते हैं । अभियुक्तगण अपने अपने मोबाइल में olx application download कर उसके माध्यम से व लोगो को नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करते है । अभियुक्तगण मोबाइल मे Friend search apps के माध्यम से लोगो के मोबाइल न0 एकत्र कर उन नम्बरो पर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगो से ठगी करते हैं । साइबर ठगी से आने वाले पैसे फर्जी UPI में डलवाते हैं, इसके बाद upi में पैसों को yono slots game व अन्य गेमों में भेजते है । उसमें अभियुक्तगण के account no. add हैं । yono slot game व अन्य गेम के माध्यम से अभियुक्तगण साइबर ठगी के पैसे account में लेते हैं । अभियुक्त सोहेले से बरामद मोबाइल फोन के IMEI NO. 866671063481064 पर NCRP PORTAL पर 03 शिकायत तथा खाता संख्या 9351575906 पर 01 शिकायत दर्ज हैं ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता –*
1-सोहेल पुत्र फकरू निवासी नोगांव थाना जुरहेरा जिला डींग राजस्थान उम्र करीब 20 वर्ष ।
2-अरबाज पुत्र हकमुद्दीन निवासी ग्राम जघांवली थाना शेरगढ़ मथुरा उम्र 19 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -*
जंघावली पुलिया के बगल बने मकान के बाहर से, दिनांक 08.06.2026 समय – 23.20 बजे ।
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
*अभियुक्त सोहेल से बरामदगी -*
1-03 मोवाइल फोन
2-03 फर्जी सिम कार्ड ।
3-02 कूटरचित आधारकार्ड छायाप्रति ।
4-01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस ।
*अभियुक्त अरबाज उपरोक्त से बरामदगी -*
1-01 मोबाइल फोन ।
2-03 फर्जी सिम कार्ड ।
3-02 कूटरचित आधारकार्ड छायाप्रति ।
*अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 166/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/111(3) BNS, 9/25 आर्म्स एक्ट व 66C,66D IT ACT थाना शेरगढ मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः–*
1-प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर थाना शेरगढ मथुरा ।
2.उ0नि0 महावीर सिंह चौकी प्रभारी विशम्भरा थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 सतेन्द्र सिह थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1374 कमलदीप सिंह थाना शेरगढ मथुरा ।
5.का0 2956 नितेश कुमार थाना शेरगढ मथुरा ।
6.रि0का0 770 सुभम सिंह महोडी थाना शेरगढ मथुरा ।

More Stories
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*
कानपुर नगर9जून26*भीषण गर्मी में गुप्ता परिवार की अनूठी पहल, राहगीरों को बांटा शीतल शरबत*
बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*