March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 7 दिसंबर 25*थाना राया पुलिस व साइबर सैल की संयुक्त टीम द्वारा लूट के मुकदमें का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय लूटे गये मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया ।*

मथुरा 7 दिसंबर 25*थाना राया पुलिस व साइबर सैल की संयुक्त टीम द्वारा लूट के मुकदमें का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय लूटे गये मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया ।*

मथुरा 7 दिसंबर 25*थाना राया पुलिस व साइबर सैल की संयुक्त टीम द्वारा लूट के मुकदमें का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय लूटे गये मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

थाना राया पुलिस टीम व साइबर सैल मथुरा की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.12.2025 को यमुनाएक्सप्रेस वे के वृन्दावन कट अण्डरपास से कपूर बगीची की तरफ जाने वाले रास्ते पर जमैटो डिलेवरी बोय के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटे गये मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद करते हुए अभियुक्तगण 1.दिशान्त चौधरी उर्फ विष्णु पुत्र श्री रामप्रकाश सिंह निवासी ग्राम सरदारगढ़ थाना राया जनपद मथुरा, 2. विकास कुन्तल पुत्र संजय सिंह नि0 नगला देविया थाना मगोर्रा जनपद मथुरा को मथुरा अलीगढ़ रोड पर बरेली हाईवे के अण्डरपास के नीचे थाना राया जिला मथुरा से दिनांक 06.12.2025 को समय करीब 22:44 बजे मु0अ0सं0 463/2025 धारा 309(4)317(2)/61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण:-अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया कि हम दोनो लोगो ने आपस में विचार विमर्श करके लूट करने के आशय से खाना मंगाने के बहाने दिनांक 04.12.2025 को अपने वन प्लस फोन रंग आसमानी मोबाइल नम्बर 8859492809 से जमैटो एप्प के माध्यम से दो बर्गर, एक डोसा रेस्टोरेन्ट RETRO CAFÉ मथुरा से आर्डर किया था । आर्डर करने के बाद समय करीब 06:00 बजे दिशान्त चौधरी के पास जमैटो डिलेवरी बॉय का काल आया और डिलेवरी बॉय ने बताया कि मैं रुद्र शिवा जगदीश ढाबा के सामने रोड पर खडा हूँ । जिसके बाद दिशान्त चौधरी अपने साथी विकास कुन्तल को कपूर बगीची की तरफ जाने वाले रोड पर सूनसांन स्थान पर ही छोडकर स्वयं डिलेवरी बोय के पास गया और खाने का सामान माँगा तो डिलेवरी बोय ने बोला कि पहले पेमेन्ट करो फिर सामान दूँगा । इस पर दिशान्त चौधरी के द्वारा जमैटो डिलेवरी बोय से कहा कि यमुनाएक्सप्रसे वे के दूसरी तरफ कपूर बगीची को जाने वाले रास्ते पर मेरा दोस्त (विकास कुन्तल) खडा है उसी के पास पैसे हैं आप वहाँ तक चलो वहीं आपको पैसा देगा । जिस पर डिलेवरी बॉय तैयार हो गया और दिशान्त चौधरी डिलिवरी बॉय को अपने साथ लेकर यमुनाएक्सप्रेस वे के अण्डरपास से होकर कपूर बगीची की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुँचा जहाँ पर पहले से ही मौजूद विकास कुन्तल व दिशान्त चौधरी के द्वारा एकान्त सूनसान स्थान पर पूर्व की योजना के तहत उक्त डिलेवरी बॉय से बिना पैसे दिये खाने का सामान व उसके पास से एक मोबाइल फोन POCO कम्पनी का लूट गया था । उक्त घटना के सम्बन्ध में मुकदमा वादी श्री श्याम सिंह पुत्र श्री जगवीर सिंह नि0 राघवगढी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ के द्वारा दिनांक 06.12.2025 को थाना राया पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 463/2025 धारा 309(4)317(2)/61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम दो अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कराया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1.दिशान्त चौधरी उर्फ विष्णु पुत्र श्री रामप्रकाश सिंह निवासी ग्राम सरदारगढ़ थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष,
2.विकास कुन्तल पुत्र संजय सिंह नि0 नगला देविया थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय:-
दिनांक- 06.12.2025, समय- 22:44 बजे, स्थान- मथुरा अलीगढ़ रोड पर बरेली हाईवे के अण्डरपास के नीचे थाना राया जिला मथुरा ।

बरामदगी:-
1-POCO मोबाइल फोन रंग हल्का आसमानी (लूटा गया )
2-वन प्लस मोबाइल फोन रंग आसमानी (लूट की घटना में प्रयुक्त)

आपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त दिशान्त चौधरी उर्फ विष्णु:-
1.मु0अ0सं0 0140/2024 धारा 323/504/506 भा0दं0सं0 थाना मांट जनपद मथुरा,
2.मु0अ0सं0 280/2025 धारा 115(2)/125/191(2)/191(3)/324(4)/351(3)/352 बी0एन0एस0 थाना राया जनपद मथुरा,
3.मु0अ0सं0 463/2025 धारा 309(4)/61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना राया जनपद मथुरा,
अभियुक्त विकास कुन्तल:-
1.मु0अ0सं0 463/2025 धारा 309(4)/317(2)/61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना राया जनपद मथुरा,

गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1.प्र0नि0 रवि भूषण शर्मा थाना राया जनपद मथुरा,
2.उ0नि0 महेन्द्र सिंह भदौरिया थाना राया जनपद मथुरा,
3.उ0नि0 त्रिदेव शर्मा थाना राया जनपद मथुरा,
4.उ0नि0 आशीष मलिक प्रभारी साइबर सैल जनपद मथुरा,
5.है0का0 456 संजीव कुमार थाना राया जनपद मथुरा,
6.है0का0 243 अनुरुद्ध कुमार थाना राया जनपद मथुरा,
7.है0का0 1710 विशाल कुमार साइबर सैल जनपद मथुरा,
8.है0का0 1407 उमा शंकर साइबर सैल जनपद मथुरा,
9.का0 452 पवन कुमार साइबर सैल जनपद मथुरा,

Taza Khabar