मथुरा 7 अप्रैल 2025* फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी करने वाले 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आज तक से
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 579/2024 धारा 318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त पदम सिंह चौहान पुत्र टुंडा सिंह चौहान, निवासी किशोरी नगर बिरला मन्दिर के पास थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 53 वर्ष को आज दिनांक 07.04.2025 को समय करीव 09.30 बजे अपनी रिश्तेदारी नाना पूरन सिंह चौहान पुत्र लखी सिंह निवासी अकबरपुर थाना छाता जनपद मथुरा के घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
*उल्लेखनीय है कि* मुकदमा वादी श्री विवेक शर्मा पुत्र श्री खैराती लाल शर्मा नि०- बी-319, आई०टी० रोड, शनिदेव मन्दिर के पास, गाँधी कॉलौनी, थाना एन०आई०टी०, फरीदाबाद, हरियाणा। मो०- 9873353785 ने एक किता तहरीर वावत 1.रवि कुमार यादव पुत्र राज बहादुर यादव, नि०- 52, देवली विलेज, देओली, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली मो० 7678548985 2. पदम सिंह चौहान पुत्र टुंडा सिंह चौहान, नि०- 122/1एल, वृन्दावन रोड, गणेश टीला के सामने, मथुरा 3. सुनील गौतम पुत्र महेन्द्र गौतम, नि०- न्यू राधेश्याम कॉलौनी, जयसिंहपुरा, मथुरा 4. मुन्नालाल पुत्र श्री हरी सिंह, नि0- 1376, मोहन नगर, बिडला मन्दिर के पीछे, जयसिंहपुरा, मथुरा 5. जवाहर सिंह पुत्र केशव देव, नि०- 41अ. सूरौठी, तुरकिया, अछनेरा, आगरा 6. सत्यवीर सिंह पुत्र नाहर सिंह, नि०- हरनौल, सुरील, मथुरा 7. वीरेन्द्र सिह, पहलवान 8. अज्ञात व्यक्ति मिलकर वादी उपरोक्त के साथ अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा जमीन के दस्तावेजों की कूटरचना कर धोखाधडी, जालसाजी व षड्यन्त्रपूर्वक प्रार्थी से 41,00,000/- (इक्तालीस लाख) रूपये हडप लेने के सम्वन्ध में दी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 579/2024 धारा 318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शिव सिंह पुत्र स्व0 केशवदेव ( फर्जी नाम यशवीर सिंह ) निवासी सुरौठी थाना अछनेरा जनपद आगरा हाल पता एचआर स्टेट ( डीआर स्टेट ) बोदला विचपुरी रोड थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा का नाम प्रकाश में आया। अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा द्वारा टीम गठित की गयी। अभि0गण 1. शिवसिंह पुत्र स्व0 केशवदेव 2. रवि यादव पुत्र स्व0राजवहादुर सिंह 3. जवाहर सिंह पुत्र स्व0 केशवदेव को दिनांक 12.12.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तथा अभियुक्त पदम सिंह चौहान पुत्र टुंडा सिंह चौहान, निवासी किशोरी नगर बिरला मन्दिर के पास थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 53 वर्ष को आज दिनांक 07.04.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
*अपराध करने का तरीका*
अभियुक्त 1. शिव सिंह पुत्र स्व0 केशवदेव ( फर्जी नाम यशवीर सिंह ) निवासी सुरौठी थाना अछनेरा जनपद आगरा हाल पता एचआर स्टेट ( डीआर स्टेट ) बोदला विचपुरी रोड थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा द्वारा अपने अपने साथियो के साथ मिलकर यशवीर सिंह पुत्र श्री गुरुदयाल सिंह, नि0 आनन्द लोक गोवर्धन मार्ग, गिरधरपुर, कृष्णा नगर, मथुरा की जमीन के दस्तावेजो की छायाप्रति प्राप्त कर स्वंय यशवीर सिंह बनकर जमीन का सौदा कर वादी श्री विवेक शर्मा पुत्र श्री खैराती लाल शर्मा नि०- बी-319, आई०टी० रोड, शनिदेव मन्दिर के पास, गाँधी कॉलौनी, थाना एन०आई०टी०, फरीदाबाद, हरियाणा से 41,00,000/- (इक्तालीस लाख) रूपये हडप लेना ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. पदम सिंह चौहान पुत्र टुंडा सिंह चौहान, निवासी किशोरी नगर बिरला मन्दिर के पास थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 53 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थानः-* ग्राम अकवरपुर थाना छाता जनपद मथुरा ( रिश्तेदारी )
*गिरफ्तारी का दिनांक व समयः*- दिनांक 07.04.2025 समय 09.30 बजे ।
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 579/24 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस थाना वृन्दावन जिला मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 197/2012 धारा 147/323/336/354/382/452/504/506 भादवि थाना गोविन्द नगर मथुरा।
3. मु0अ0सं0 59/2012 धारा 110जी थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा।
4. मु0अ0सं0 386/2011 धारा 147/148/323/324/395/429/452/504/506 भादवि थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा।
5. मु0अ0सं0 452/2011 धारा 3 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधि0 थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा।
6. मु0अ0सं0 174/2010 धारा 406/420 भादवि थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा।
7. मु0अ0सं0 102/2008 धारा 380/452/504/506 भादवि व 3(1)(X) एससी/एसटी एक्ट थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. श्री प्रशान्त कपिल प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा।
2. श्री धर्मेन्द्र कुमार निरीक्षक अपराध थाना वृन्दावन मथुरा।
3. उ0नि0 श्री रजत दुबे चौकी प्रभारी मथुरा गेट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
4. का0 1083 रामपाल थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
5. का0 692 सूरजपाल थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
6. का0 693 पवन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
7. का0 860 निर्मल कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
8. का0 355 मनीषप्रकाश थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 16 मई 25* जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्णिया हवाई अड्डा के निर्माण एवं प्रगति
लुटेरे दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार
मथुरा 16 मई 25*एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार ।*