मथुरा 6 मई 25* एक अभियुक्त को 150 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) व साइबर ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय* द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा महोदय* के निर्देशन में व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता मथुरा महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में एवं *प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां* के कुशल नेतृत्व में थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त साजिद पुत्र खुर्शीद निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष को दिनांक 05.05.2025 समय 23.10 बजे बुखरारी सुजावली मोड से करीब 50 कदम की दूरी सुजावली की तरफ से 150 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) व 02 मोबाइल फोन वीवो कम्पनी रंग नीला व गोल्डन के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0314/2025 धारा 318(4) बीएनएस व व 66सी/66डी आईटीएक्ट व 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
साजिद पुत्र खुर्शीद निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष ।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
बुखरारी सुजावली मोड से करीब 50 कदम की दूरी सुजावली की तरफ, दिनांक 05.05.2025 समय 23.10 बजे
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण-*
1.मु0अ0सं0 314/2025 धारा 318(4) बीएनएस व व 66सी/66डी आईटीएक्ट व 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना
कोसीकलां मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 691/2024 धारा 318(4) बीएनएस थाना कोसीकलां मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण-*
1.150 ग्राम नशीला पाउडर ( डायजापाम ) ।
2.दो मोबाइल फोन वीवो कम्पनी रंग नीला व गोल्डन
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1.प्र0नि0 श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री अमरपाल तोमर थाना कोसीकलां मथुरा ।
3.का0 1373 विकसित पवार थाना कोसीकलां मथुरा ।
4.का0 1789 जितेन्द्र कुमार थाना कोसीकलां मथुरा ।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है