मथुरा 6 जनवरी 26* चांदी व्यापारी के साथ डकैती करने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *थाना कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 06.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0स0 13/2026 धारा 309(4) बीएनएस की घटना में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण (1) रोहित पुत्र हरवीर निवासी ग्राम पचावरी थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष (2) गोपाल कृष्ण पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम पचावरी थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र करीब 23 वर्ष (3) नरेन्द्र पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम गुद्दर थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष को माल गोदाम रोड़ रेलवे लाईन की तरफ कच्चे रास्ते के पास से व्यापारी के साथ डकैती की गई 02 किलो 452 ग्राम सफेद धातु, 60,000/- रूपये, 02 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, एक काले रंग का बैग एवं घटना में प्रयुक्त एक बलेनो गाडी रंग नीला रजि0 नं0 UP-14EV-2292 के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 310(2)/317(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स की बढोत्तरी कर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा ।
*घटना का विवरण–* दिनांक 06/1/2026 को वादी मुकदमा नें उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया कि बलेंनो कार न0 UP14 EV 2292 मे बैठे अभियुक्तगण 1.रोहित पुत्र हरवीर सिंह 2.गोपाल कृष्ण पुत्र बाबू लाल निवासी गण पचावरी थाना सादाबाद हाथरस दो साथी पुलिस बाले नाम पता अज्ञात के द्वारा कार मे बैठाने का प्रयास करना एंव 75000/- रुपये व 03 किलो 282 ग्राम सफेद धातु को लूट कर उपरोक्त कार मे बैठ कर भाग जाने के सम्बन्ध में दिया । वादी मुकदमा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-13/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । माल बरामदगी एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर रवाना की गई । आज दिनांक 06.01.2026 को अभियुक्तगण उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड़ रेलवे लाईन की तरफ कच्चे रास्ते के पास से व्यापारी के साथ डकैती की गई 02 किलो 452 ग्राम चांदी, 60,000/- रूपये, 02 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, एक काले रंग का बैग एवं घटना में प्रयुक्त एक बलेनो गाडी रंग नीला रजि0 नं0 UP-14EV-2292 के साथ किया गिरफ्तार किया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.रोहित पुत्र हरवीर निवासी ग्राम पचावरी थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष ।
2.गोपाल कृष्ण पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम पचावरी थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र करीब 23 वर्ष ।
3.नरेन्द्र पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम गुद्दर थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
माल गोदाम रोड़ रेलवे लाईन की तरफ कच्चे रास्ते के पास से, दिनांक 06.01.2026 समय 13.00 बजे ।
गिऱफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण—
मु0अ0सं0 13/2026 धारा 310(2)/317(2)BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मथुरा
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
1.02 किलो 452 ग्राम सफेद धातु ।
2.60,000/- रूपये ।
3.दो अवैध तमंचा व दो कारतूस जिंदा ।
4.एक काले रंग का बैंग ।
5.घटना में प्रयुक्त एक बलेनो नीले रंग की रजि0 नं0 UP-14EV-2292 ।
*अभियुक्त को गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री राकेश कुमार प्रभारी एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
3.व0उ0नि0 सुनील कुमार जोशी थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 मांगेराम थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
5.है0कां0 1707 विमल प्रकाश थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
6.है0का0 1231 विनय कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
7.कां0 1033 धीरज सिंह थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
8.कां0 107 प्रिंस चौधरी थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
9.है0 का0 1052 सुधीर कुमार एसओजी मथुरा
10.है0का0 610 रजनीश कुमार एसओजी मथुरा
11.है0का0 379 अजय कुमार एसओजी मथुरा
12.का0 2368 मुकेश एसओजी मथुरा
13.का0 1666 दीपक एसओजी मथुरा
14.का0 1659 पीयूष एसओजी मथुरा
15.का0 1222 अकित एसओजी मथुरा
16.का0 1509 संदीप एसओजी मथुरा

More Stories
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*खानकाह हजरत शैखुल आलम मे कुरान तरहवी हुई मुकम्मल
लखनऊ24 फ़रवरी 26*जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर यूपी सरकार का बड़ा कदम
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*बड़े भाई ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने नाम करवा लिए मोटर सायकिल