मथुरा 6 अक्टूबर 26*बिजली विभाग की अड़ींग में मनमानी-सुबह-सायं गांव में एक साल से कर देते हैं अंधेरा
-आरोपों के प्रमाण संग्रह, हस्ताक्षर अभियान चला रहे ग्रामीण
-बिलों की ग़लती, अवैध वसूली जैसे मामलों को लेकर करेंगे एमडी से मुलाकात
-विधायक-एम एल सी ने समस्या में साथ खडे़ेरहने का भरोसा
कु0 सोनम
मथुरा। गांव अड़ींग में विद्युत आपूर्ति को विभागीय लोगों ने बुरी तरह पीट रखा है। सुबह ठीक पांच बजे से नौ बजे तक कटौती की जाती है । इसी तरह सायं ठीक चार बजे बिजली काट दी जाती है। दिन में कयी दफा फोल्ट के नाम पर तो कभी गोवर्धन एसडीओ द्वारा सट्डाउन के नाम पर बिजली काटी जाती है लेकिन रोस्टिंग के समय में कटौती के समय को पूरी तरह से नहीं बढ़ाया जाता। बिजली घर का फोन भी यातो नाट रीचेबल रहता है या फिर संतुष्टि पूर्वक जबाव नहीं मिलता। ग्रामीणों ने विधायक मेघश्याम सिंह एवं प्रदेशीय जांच समिति के चेयरमैन (राज्य मंत्री)एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह को
ग़लत बिलों को सही न करने, अवैध वसूली, विजिलेंस छापों की आड़ में वसूली जैसे गंभीर मुद्दों से अवगत कराया है। आगामी दिनों में दक्षिणांचल की एम डी को हकीकत से रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए गांव में हस्ताक्षर अभियान और पीडितों के प्रमाण संकलित किये जा रहे हैं ।
उल्लेखनीय है एक साल से विभाग ने बेहद गलत रोस्टिंग सिस्टम बनाया हुआ है। सुबह-शाम को जिस समय लाइट की अनेक घरेलू कामों के लिए जरूरत रहती है उसी समय अंधकार छाया रहता है। इन दोनों समय में सुबह चार और सायं दो घण्टे की कटौती से भी विभाग का पेट नहीं भरता। सुबह पांच से नौ बजे तक कटौती रहती है । इसके बाद 10 बजे से लाइनमैन कभी बोल्ट, केबिल बदलने, चैकिंग करने, बकाया में केबिल काटने जैसे कारण दर्शा लाइट से खेलते हैं। ग्रामीण नवीन गौड़, अजीत सैनी, गब्बर सैनी, राहुल यादव, राजकुमार का आरोप है एक दो कर्मचारी केवल अवैध वसूली में लगे रहते हैं। गांव में लोगों से लाखों की वसूली बिल कम कराने आदि के नाम पर की हुई है और आला अफसरों को यह दिखता नहीं है। उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराने के लिए गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जन प्रतिनिधियों ने कड़ी कार्रवाई के लिए एमडी से मुलाकात का भरोसा दिया है।
हाइटेंशन लाइन में लेकगार्ड नहीं
ब्रज वाटिका कालोनी में आवासीय इलाके से हाइटेंशन लाइन शिफ्ट कर दी है लेकिन पांच-छह साल बाद भी तारों के नीचे लेक गार्ड नहीं लगाया है। लाइन के नीचे बच्चे खेलते रहते हैं। किसी दिन बडा़ हादसा हो सकता है । यह स्थिति कुछ अन्य इलाकों में भी है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल
मथुरा 6 अक्टूबर 26*ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का निधन